Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
Homeuttar pradeshविदाई के बाद दूल्हे को बीच रास्ते में छोड़ प्रेमी के साथ...

विदाई के बाद दूल्हे को बीच रास्ते में छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन

spot_img
spot_img
spot_img

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा गांव में शादी के बाद बीच रास्ते में दूल्हे को छोड़ दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन ने बीच रास्ते में कार रुकवाई और प्रेमी के कार में बैठ कर भाग निकली। दूल्हे ने भी दुल्हन का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वो निकल चुकी थी। वहीं दुल्हन के परिजन उसकी खोजबीन कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जंसा थाना अंतर्गत राखी नेवादा हरिजन बस्ती में शनिवार की रात गबड़ागांव के एक गांव से बरात आई हुई थी। रविवार को अलसुबह दूल्हे के कार में दुल्हन विदा हुई। बीच रास्ते में कार के सामने अचानक एक स्कार्पियो गाड़ी आकर रुकी। दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि ने रिश्तेदार हैं, मिलकर आ रही हूं। इसी बीच दुल्हन अपना हैंडबैग लेकर स्कार्पियो में गई और कुछ ही देर बाद स्कार्पियो बड़ागांव की ओर मुड़ गई।

अचानक इस घटना से हतप्रभ दूल्हे ने कुछ देर तक स्कार्पियो का पीछा किया फिर लौट आया। घटना की जानकारी दूल्हे ने अपने परिजनों को देते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों को भी दी। घटना के बाद बराती संग दूल्हा बगैर दुल्हन के घर लौटा। आरोप है कि दुल्हन अपने संग शादी में मिले जेवर भी ले गई। जंसा थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा के अनुसार अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल