वाराणसी। ठंड व कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वाराणसी जिले में इंटर तक के सभी स्कूल का समय बदला गया है। अब गुरुवार से सुबह 10 बजे से विद्यालय संचालित किए जाएंगे। उक्त जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि शीतलहर को देखते हुए जनपद के इंटर तक के सभी स्कूल गुरुवार से सुबह 10 बजे से संचालित किए जाएंगे। वहीं प्राइमरी विद्यालय दोपहर 2 बजे बंद होंगे।
यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएससी एवं मदरसा बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।