Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeUncategorizedब्रह्मास्त्र के नया गाना देवा देवा हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज...

ब्रह्मास्त्र के नया गाना देवा देवा हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने फिर किया लोगों को मदहोश

spot_img
spot_img
spot_img

आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) केसरिया ‌(Kesariya Song) के गाने के बाद देवा देवा (Film Bhrahmastra New Song Deva Deva Released) रिलीज हुआ। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज ने एक बार फिर दर्शकों को मदहोश कर दिया है। एक तरफ जहां लोगों को अरिजीत सिंह का यह गाना बेहद पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग इस फिल्म में दिखाए गए वीएफएक्स इफैक्ट्स की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह ने गाया है। वीडियो की शुरुआत में यह देखा गया कि रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन से अपनी शक्तियों के बारे में पूछते हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन उन्हें यह जवाब देते हैं कि वह एक‌ शक्तिशाली अस्त्र हैं। जिसके बाद रणबीर आग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में आलिया भट्ट को भी देखा गया जिनकी केमेस्ट्री रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में बहुत प्यारी लग रही है। यह दोनों अनोखे अंदाज में फेरे लेते हुए नजर आए।

स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टार लाइट पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र इस वर्ष 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में जारी होगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी को मुख्य भूमिका में देखा ‌जाएगा।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल