Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeUncategorizedबॉलीवुड खत्म हो गया है, सब बकवास है : करण जौहर

बॉलीवुड खत्म हो गया है, सब बकवास है : करण जौहर

spot_img
spot_img
spot_img

सोशल मीडिया पर साउथ इंडस्ट्री को बॉलीवुड से ज्यादा अच्छा बताया जा रहा है और इन बातों पर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर ने कहा कि अच्छी फिल्में हमेशा दर्शकों के बीच अपनी जगह बना लेती हैं, बॉलीवुड खत्म हो गया है, सब बकवास है।करण ने कहा कि अच्छी फिल्में हमेशा दर्शकों के बीच अपनी जगह बना लेती हैं। बॉलीवुड खत्म हो गया है सब बकवास है। अच्छी फिल्में हमेशा काम करेंगी। ‘

उन्होंने कहा कि गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘भूल भुलैया 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया था। हमने ‘जुगजुग जियो’ को भी अच्छी कमाई करते हुए देखा है। जो फिल्में अच्छी नहीं हैं वे कभी काम नहीं कर सकती हैं और उन्होंने कभी काम किया भी नहीं है।

करण जौहर ने कहा कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाना अब आसान नहीं रहा है। आपको ये पहले ही तय करना होगा कि आपकी फिल्म, ट्रेलर, प्रचार सब कुछ इतना अच्छा हो कि दर्शक सिनेमाघरों तक आएं। आपको अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। यह एक चुनौती है। अब कई बड़ी फिल्में आ रही हैं। हमारे पास ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘रक्षाबंधन’ और ‘ब्रह्मास्त्र ‘है। फिर, रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस है और साल का अंत सलमान खान की फिल्म के साथ कर रहे हैं। आने वाले दिनों में देखने के लिए कई फिल्में हैं। हमारे पास लोगों का प्यार है और इसे बनाए रखने के लिए बस अब हमें अच्छा कॉन्टेंट बनाना है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल