Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeNationalAkanksha Dubey केस में आरोपी सिंगर समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

Akanksha Dubey केस में आरोपी सिंगर समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

वाराणसी। आखिरकार वाराणसी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस के आरोपित गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह को पहले पुलिस द्वारा गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा उसके बाद वाराणसी पुलिस को सौंप दिया जाएगा। अभी समर सिंह को गाजियाबाद के नंद ग्राम थाने में रखा गया है। वहीं दूसरी और इस मामले के दूसरे आरोपित संजय सिंह की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सर्विलांस टीम बनारस और सारनाथ टीम ने समर सिंह को गाजियाबाद के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि बीते 26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के एक कमरे से मिला था, जिसके बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगे थें। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का रूप लगाया था। साथ ही कहा था कि दोनों तीन साल से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल