Wednesday, February 5, 2025
spot_img
spot_img
HomeTrendingमैसूर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले PM मोदी- 'पार्ट ऑफ लाइफ...

मैसूर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले PM मोदी- ‘पार्ट ऑफ लाइफ नहीं बल्कि वे ऑफ लाइफ है योग’,

spot_img
spot_img
spot_img

आज पूरे विश्व में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री मोदी ने मनुष्य को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने वाले योगासन किए। इस अवसर पर उन्होंने मैसूर पैलेस ग्राउंड में लोगों को संबोधित करते हुए योग की जीवन में उपयोगिता व महत्ता बताई। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि योग आज हमारे लिए केवल पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, बल्कि अब वे ऑफ लाइफ बन रहा है। योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है।’

कुठ मिनट का योग हमें करता है तनावमुक्त-पीएम

योग के आसन करने से पहले पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम कितने तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, कुछ मिनट का ध्यान हमें तनावमुक्त कर देता है, हमारी सृजनात्मकता बढ़ा देता है। इसलिए, हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, हमें योग को जीना भी है। हमें योग को पाना भी है, हमें योग को अपनाना भी है। भारत में हम इस बार योग दिवस हम एक ऐसे समय पर मना रहे हैं जब देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है।’

योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है’

उन्होंने कहा, ‘योग दिवस की ये व्यापकता, ये स्वीकार्यता भारत की उस अमृत भावना की स्वीकार्यता है जिसने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम को ऊर्जा दी थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार ‘गार्जियन रिंग ऑफ योगा’ का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल