Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeSwad ka Zaikaघर पर इस विधि से मिनटों में बनाएं ट्रिफल पुडिंग,खाने में होता...

घर पर इस विधि से मिनटों में बनाएं ट्रिफल पुडिंग,खाने में होता है बेहद स्वादिष्ट

spot_img
spot_img
spot_img

ट्रिफल पूडिंग बहुत ही लाजवाब डेजर्ट रेसिपी है। जिसे बनाना बिल्कुल आसान है। आप इसे बहुत हीं कम समय में घर पर ही तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी अन्य किसी भी डेजर्ट की तुलना में बहुत ही आसानी से कम समय में ही तैयार हो जाती है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। सबसे ख़ास बात है कि इसे बनाने में कोई खास मेहनत नहीं लगती है। तो आइए जानते हैं ट्रिफल पुडिंग बनाने की क्या है विधि।

सामाग्री
कस्टर्ड पाउडर – 2 बड़े चम्मच
प्लेन स्पॉन्ज केक
केला – 1
सेब – 1
अंगूर – आधी कटोरी
अनार के बीज – आधी कटोरी
बादाम
अखरोट
किशमिश
फ्रेश क्रीम
रेड जेली
अंगूर का रस

विधि
ट्रिफल पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में प्लेन केक को चम्मच की सहायता से पूरा फैला लें। अब इसके ऊपर का जूस डालें। इसके बाद इस केक में कस्टर्ड डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे एक तरफ अलग रख दें। आपका पहला लेयर तैयार है।अब दूसरी लेयर बनाने लिए केला, अंगूर और अनार को अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फलों के साथ-साथ मेवा जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश को भी छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कस्टर्ड और केक से तैयार किए गए पहले लेयर के ऊपर सारे कटे हुए फल और मेवे डालकर दूसरा लेयर बना लें।

इसके बाद फ्रूट के ऊपर होममेड जैली को छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। इसके बाद ट्रिफल पुडिंग को सेट होने के लिए 30 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दें।इसके बाद पुडिंग को ठंडा करके सर्व करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल