Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeSwad ka Zaikaसूजी के इन व्यंजनों को अपने मेन्यू में करें शामिल, सुबह के...

सूजी के इन व्यंजनों को अपने मेन्यू में करें शामिल, सुबह के नाश्ते की समस्या चुटकियों में हो जाएगी ख़त्म

spot_img
spot_img
spot_img

आम चाल की भाषा में सूजी को सभी जानते है इसे रवा भी कहते हैं। ये हर गृहणी की रसोई का एक हिस्सा माना गया है। अमूमन सभी लोग झटपट नाश्ता बनाने के लिए सूजी का प्रयोग करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए सूजी से बनने वाले झटपट और आसान रेसिपी लाये हैं ,जो आपके सुबह के नाश्ते की समस्या से निजात दिलाने में काफी हद तक कारगर सबित होते हैं। आइए जानते हैं कि सूजी से झटपट हम क्या क्या नाश्ता बना सकते हैं।

डोसा
चावल-दाल के घोल से बनने वाला साउथ इंडियन डोसा तो अक्सर आपने खाया ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डोसा को रवा अथवा सूजी से भी पेपर डोसा की तरह तुरंत बनाया जा सकता है। इसे आप चाहें तो सांभर, चटनी के साथ खा सकते हैं या फिर ऊपर से किसी चीज का मसाला भरकर भी केवल चटनी के साथ इसे परोसा जा सकता है।

चीला
सूजी के घोल में अपने मनपसंद मसाले अथवा सब्जियां डालकर पैनकेक की तरह बनने वाला सूजी का चीला भारतीय नाश्ते में काफी पसंद किया जाता है। जिसे बनाने में भी अधिक मेहनत और समय नहीं लगता है।

उपमा
सब्जियों से युक्त केवल 10 मिनट में बनने वाला सूजी का यह व्यंजन पौष्टिकता से भरपूर है। मुख्यतः राई, हरी मिर्च, हींग का तड़का लगाकर सब्जियों और सूजी से बनने वाला यह एक स्वादिष्ट नाश्ता और हल्का है।

हलवा
अक्सर हमें भोजन के बाद कुछ मीठा खाने की ललक उठती है। इसके लिए झटपट और आसानी से बनने वाला सूजी का हलवा स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है। सूखे मेवों, घी, शक्कर और सूजी से बनने वाला हलवा स्वादिष्ट होने के साथ है पौष्टिक भी होता है। आप चाहे तो इसमें नारियल का बुरादा भी डाल सकते हैं।

अप्पे
सुबह सुबह नाश्ते की जल्दी सभी को होती है। लेकिन रोज-रोज समझ नहीं आता कि क्या नाश्ता बनाया जाए। अगर आप भी इस दुविधा में रहते हैं तो सूजी से बनने वाले अप्पे एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इसे बनाने के सबके अपने तरीके हैं परंतु सामान्यतः इसे सूची, दही अथवा पानी के घोल में मसाले और बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, बींस, शिमला मिर्च आदि डालकर अप्पे के सांचे में बनाया जाता है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल