Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeSwad ka Zaikaगर्मियों के मौसम में ले ठंडे-ठंडे टेस्टी मैंगो मोजिटो का मजा, बस...

गर्मियों के मौसम में ले ठंडे-ठंडे टेस्टी मैंगो मोजिटो का मजा, बस 5 मिनट में ऐसे करें तैयार

spot_img
spot_img
spot_img

आम को फलों का राजा कहा जाता है, गर्मियों का मौसम आते ही में देश में आम का सीजन भी शुरू हो जाता है। इसे सभी फलों से ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल कहा जाता है। इस कारण इसे फलों का राजा कहा गया है। आम एक मौसमी फल है इस कारण यहां साल में 12 महीने उपलब्ध नहीं होता है। वैसे तो लोग आम को कई तरह से खाने और पीने में प्रयोग करते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए आम की एक ऐसी समर ड्रिंक लेकर आए हैं जिसे बनाना बेहद आसान है और इस ड्रिंक को को पीने के बाद आप को ठंडक के साथ-साथ एनर्जी भी मिलेगी। आज हम आपको मैंगो मोजिटो बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह केवल 5 मिनट में बनकर तैयार होने वाली ड्रिंक है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते है…

सामग्री

आम 1 कप

चीनी की चाशनी 60 मिली

नीबू का रस 30 मिली

नींबू 1

पुदीने के पत्ते 15

क्लब सोडा 250 मिली

बनाने की विधि

टेस्टी मैंगो मोजिटो बनाने के लिए आप सबसे पहले एक ब्लेंडर में ताजे आम के टुकड़ों को डालें और ब्लेंड करके इसकी प्यूरी बना लीजिये। उसके बाद फिर एक कॉकटेल ग्लास में 6 पुदीने की पत्तियां और आधा नींबू का टुकड़ा डालकर इसमें नींबू का रस और चीनी की चाशनी डालिए और अच्छी तरह से मिलाएं। उसके बाद ग्लास को आधी आम की प्यूरी से भर दीजिये। फिर इसमें थोडा क्लब सोडा डालकर इसको अच्छी तरह से मिला लीजिये। बस आपकी ठंडी और टेस्टी मैंगो मोजिटो बनकर तैयार हो गई हैं।अगर आप चाहे तो इस ड्रिंक में आप थोड़े बर्फ के टुकड़े डालकर भी सर्व कर सकते हैं या फिर अगर आप चाहे तो इसे थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखकर भी इसका आनंद ले सकते हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल