Tuesday, May 14, 2024
spot_img
HomeSportsIPL 2023 Prize Money : विनिंग टीम CSK पर हुई करोड़ों की...

IPL 2023 Prize Money : विनिंग टीम CSK पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे मिली कितनी प्राइज मनी

spot_img
spot_img

IPL 2023 Prize Money : 52 दिन, 12 अलग-अलग वेन्यू और 74 मुकाबलों के रोमांच पर सोमवार को पूर्णविराम लग गया और इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) में का खिताब अपने नाम कर लिया है। ये उनका पांचवां आईपीएल खिताब है। बारिश के कारण आईपीएल के इतिहास में पहली बार रिजर्व डे पर खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने चैम्पियन वाला खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ चेन्नई ने एक बार इतिहास रच दिया। आइए जानते हैं इस जीत के बाद किसे कितनी प्राइज मनी (IPL 2023 Prize Money) मिली है।

IPL 2023 Prize Money : जानें किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी

आईपीएल 2023 में चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 20 करोड़ रुपये मिले हैं। रनर-अप टीम गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि चौथे नंबर पर रहने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर को कितना मिला?

शुभमन गिल 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप की सूची में टॉप पर रहे और उनको 15 लाख रुपये मिले हैं। वहीं पर्पल कैप मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 28 विकेट लेकर अपने नाम की और उनको भी 15 लाख मिले हैं।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट यशस्वी जायसवाल रहे जिनको 20 लाख रुपये मिले। मोस्ट वेल्यूवेल प्लेयर ऑफ द सीजन शुभमन गिल बने जिनको 12 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। इसके अलावा सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन ग्लेन मैक्सवेल और गेम चेंजर ऑफ द सीजन शुभमन गिल को क्रमश: 15 लाख और 12 लाख रुपये मिले।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल