Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeRashifalAaj Ka Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि...

Aaj Ka Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope Today 8 December 2022 : आज 8 दिसंबर 2022 (Horoscope Today 8 December) गुरुवार का दिन है। आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी, आइए जानते हैं प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से….

Aaj ka Rashifal : जानें अपना राशिफल

मेष- (Aries)

इस राशि के जातकों का ग्रहयोग बेहतर, आत्मसंयम से कार्यसिद्धि, पारिवारिक समस्याओं का समाधान, आत्मीयजनों से मधुरता, बकाए धन की प्राप्ति, व्यक्तिगत जीवन में सुखशांति।

वृषभ (Taurus)

इस राशि के जातकों की विचाराधीन योजना को मूर्तरूप में परिणित, यश-मान प्रतिष्ठापरक कृत्य सम्पन्न, आशानुकूल घटनाएं घटित, वैमनस्यता का समापन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा।

मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में शिथिलता, व्यावसायिक उन्नति में बाधा, आत्मविश्वास में कमी का एहसास, प्रगति में बाधा, व्यवहार में लापरवाही हानिकारक, विरोधी प्रभावी।

कर्क (Crab)

इस राशि के जातकों की शुभ भावनाओं का उदय, आर्थिक-व्यापारिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, राजनीतिक कृत्यों में अभिरुचि, विवाद के समापन में मित्र सहायक, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।

सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों को अभीष्ट कार्यों में सिद्धि, मनो-विनोद के सुअवसर प्राप्त, जटिल समस्याओं का समाधान, राजनैतिक गतिविधियों की ओर रुझान, श्रेष्ठजनों की सलाह मान्य।

कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों की शुभ भावनाओं का उदय, आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, मनोबल में वृद्धि, दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों का समय भाग्य के विपरीत, आहार-विहार में अनियमितता, स्वास्थ्य में बाधा, सुपरिचितों से धोखे की आशंका, प्रतियोगिता में असफलता, प्रेम सम्बन्धों में तनाव।

वृश्चिक (Scorpio)

इस राशि के जातकों की परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, कठिनाइयों में कमी, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, विवाद का समापन, जीवन साथी से सामंजस्य, आवागमन में अनुकूलता की स्थिति।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों व्यापार में धन निवेश करेंगे, परोपकार में रुचि, परिवार में सुख शांति, मनोबल में वृद्धि, दाम्पत्य जीवन सुखी, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर।

मकर (Capricorn)

इस राशि के जातकों का साहसिक प्रयास प्रगति पर, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, प्रतियोगिता के क्षेत्र में
महत्वपूर्ण उपलब्धि, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, अध्यावसाय की ओर रुचि।

कुम्भ (Aquarius)

इस राशि के जातकों की योजना अपूर्ण, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, शारीरिक कष्ट, आय की तुलना में व्यय अधिक, पारिवारिक सम्बन्धों में वैमनस्यता, सुपरिचितों से वाद-विवाद की आशंका।

मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों का दिन बेहतर, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, आपसी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, सुसंदेश की प्राप्ति, भौतिक सुख के साधन सुलभ।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल