Horoscope Today 6 January 2023 : आज 6 जनवरी 2023 (Horoscope Today 6 January) शुक्रवार का दिन है। आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी, आइए जानते हैं प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से….
Aaj ka Rashifal : जानें अपना राशिफल
मेष- (Aries)
इस राशि के जातकों की योजना साकार होने को, बकाए धन की प्राप्ति, नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, वैवाहिक जीवन सुखमय, आपसी गलतफहमियां दूर होने को, नवसम्पर्क से लाभ।
वृषभ (Taurus)
इस राशि के जातकों को प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय, कार्य-व्यवसाय में विस्तार, भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, आय के नवीन स्रोत उपस्थित, जनकल्याण की भावना जागृत, यात्रा सुखद।
मिथुन (Gemini)
इस राशि के जातकों की परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर, भोग-विलासिता में रुझान, सुसमाचार की प्राप्ति, पारिवारिक खुशी।
कर्क (Crab)
इस राशिे के जातकों को व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, निजी जिन्दगी में महत्वपूर्ण घटना घटित, धन संचय की ओर प्रवृत्ति।
सिंह (Leo)
इस राशि के जातकों के कार्यों में गतिरोध, व्यक्ति विशेष से विश्वासघात की आशंका, जीवन साथी से सहयोग, आय की तुलना में व्यय अधिक, पठन-पाठन में अरुचि, विवाद भी।
कन्या (Virgo)
इस राशि के जातकों को कार्यों में सफलता, व्यावसायिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन, किसी आयोजन में सम्मिलितन होने का सुयोग, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, प्रसन्नता भी।
तुला (Libra)
इस राशि के जातकों को बुद्धि-चातुर्य से संकल्प-सिद्धि, स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार, साहसिक प्रयास प्रगति पर, रचनात्मक क्रियाकलापों में रुचि, व्यावसायिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त।
वृश्चिक (Scorpio)
इस राशिे के जातकों का समय असंतोषजनक, मनोबल में कमी, व्यापारिक क्षति, उन्नति में बाधा, दूसरों केझूठे आश्वासनों से कष्ट, सहयोगियों से असहयोग, प्रेम सम्बन्धों में प्रतिकूलता।
धनु (Sagittarius)
इस राशि के जातकों को चिरवांछित कार्य बनने से प्रसन्नता, शत्रु हानि पहुँचाने में विफल, आत्मिक शांति, यात्रा का प्रसंग, परीक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता, बुद्धि का विकास।
मकर (Capricorn)
इस राशि के जातकों को व्यापारिक प्रगति, व्यक्तिगत समस्याएं सुलझने की ओर, वैमनस्यता का समापन, दाम्पत्य जीवन मधुर, उल्लासमय वातावरण, विवाद का समापन पक्ष में, लाभ भी।
कुम्भ (Aquarius)
इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य सुधार पर, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, मित्रों से सहयोग, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम।
मीन (Pisces)
इस राशि के जातकों को दैनिक कार्यो के प्रति उदासीनता, योजना अधूरी, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानिकारक, बढ़ते हुए खर्च से परेशान, पठन-पाठन से अरुचि, वाहन से भय।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें