Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
HomeRashifalAaj Ka Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि...

Aaj Ka Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope Today 21 November 2022 : आज 21 नवंबर 2022 (Horoscope Today 21 November) सोमवार का दिन है। आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी, आइए जानते हैं प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से….

Aaj ka Rashifal : जानें अपना राशिफल

मेष- (Aries)

इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार, मनोभिलाषित योजनाओं में सफलता, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, बुद्धिचातुर्य से समस्याओं में कमी, निजी जिन्दगी में सुख।

वृषभ (Taurus)

इस राशि के जातकों का कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, मनोविनोद के अवसर, वैवाहिक शांति।

मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों को आज शाम तक शारीरिक कष्ट, पारस्परिक सम्बन्धों में कटुता, मन अशांत, शेष समय शुभ, व्यवसाय में नवपरिवर्तन, मांगलिक आयोजन सम्पादित।

कर्क (Crab)

इस राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल, पुरुषार्थ से कार्य सिद्धि, भोग विलासिता की ओर रुझान, शेष समय में कार्यों के प्रति असन्तोष, बात-बात पर क्रोध।

सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों को बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, जनसम्पर्क का सुयोग, जटिल समस्याओं का संतोषजनक समाधान, पत्नी का स्वास्थ्य सुधार पर, धनागम का सुअवसर।

कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों की उन्नति में सहायक, योजना के कार्यान्वयन हेतु विचार-विमर्श, दाम्पत्य जीवन मधुर, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, जीवन में इच्छित घटना घटित।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों को आज शाम तक लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध, वैचारिक अस्थिरता, व्यय से कष्ट,शेष समय में नौकरी में स्थानांतरण, व्यावसायिक विस्तार, संबंधों में मधुरता।

वृश्चिक (Scorpio)

इस राशि के जातकों के कार्य क्षमता में वृद्धि, विरोधी परास्त, सुयश की प्राप्ति, शेष समय में प्रतिकूलता, कार्यो में अड़चनें, मन दुविधामय।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों का स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, प्रगति हेतु प्रयत्नशील, वरिष्ठजनों की सलाह मान्य, धनसंचय की ओर प्रवृत्ति, स्वाध्याय की ओर रुझान, यात्रा का प्रसंग।

मकर (Capricorn)

इस राशि के जातकों का सद्विचारों का उदय, बुद्धि-विवेक से कार्यो में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि, अधिक व्यय, सुपरिचितों से सहयोग, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम।

कुम्भ (Aquarius)

इस राशि के जातकों का आज का दिन अशुभ, मानसिक बेचैनी, महत्वपूर्ण निर्णय लेने में विलम्ब, कष्ट भी, सामाजिक गतिविधियों की ओर रुझान।

मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों का आज का समय संतोषजनक, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, शेष समय निराशाजनक, विवाद की आशंका, लाभ में कमी, यात्रा में परेशानी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल