Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeRashifalAaj Ka Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि...

Aaj Ka Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope Today 18 November 2022 : आज 18 नवंबर 2022 (Horoscope Today 18 November) शुक्रवार का दिन है। आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी, आइए जानते हैं प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से….

Aaj ka Rashifal : जानें अपना राशिफल

मेष- (Aries)

इस राशि के जातकों के शुभ भावनाओं का उदय, बुद्धि-विवेक से कार्यो में सफलता, जटिल समस्याओं का समाधान, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आनन्द की अनुभूति, बकाए धन की प्राप्ति होगी।

वृषभ (Taurus)

इस राशि के जातकों की नई योजना अधूरी, व्यावसायिक पक्ष के प्रति चिन्तित, वैवाहिक अड़चनें, आत्मिक शांति में कमी, द्रव्य की क्षति, स्व-निर्णय अहितकर, यात्रा निशशाजनक, कष्ट भी।

मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों की व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, परिश्रम के अनुरूप सफलता, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, कर्ज की अदायगी का प्रयास, जिन्दगी में सुख के साधन सुलभ, हर्ष भी।

कर्क (Crab)

इस राशि के जातकों के भाग्योन्‍नति के नवीन आयाम, शिक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, आत्मिक शांति से प्रसन्नता।

सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों का समय संतोषजनक, मित्रों एवं परिजनों के माध्यम से कुछेक मसला हल होने को, शत्रु हानि पहुँचाने में विफल, पुराने विवाद का समापन पक्ष में, तनाव में कमी।

कन्या (Virgo)

इस जातक के कार्यो में व्यवधान, पारिवारिक मतभेद उजागर, व्यवहार के प्रति लापरवाही, शारीरिक सुख में व्यतिक्रम, कर्ज की अधिकता, उत्तरदायित्व की पूर्ति में अड़चनें।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों में बुरे विचारों का उदय, विचारित कार्यो में सफलता, आनन्द की अनुभूति, मनोरंजन की ओर रुझान, मनोविनोद के सुअवसर प्राप्त, विशिष्टजनों से सम्पर्क का अवसर।

वृश्चिक (Scorpio)

इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य सुधार पर, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, शिक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता, परिवार में मंगल आयोजन सम्पादित, आत्मिक शांति।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों की ग्रहस्थिति भाग्य के पक्ष में, आर्थिक स्थिति में सुधार, अधीनस्थ सहयोगियों से सहयोग, किसी योजना की शुरुआत, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम।

मकर (Capricorn)

इस राशि के जातकों का समय असन्तोषजनक, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य, वाद-विवाद से अड्चनें, मित्रों परिजनों से मतभेद, लाभ में कमी, परिवार में अनावश्यक खर्च, यात्रा असफल।

कुम्भ (Aquarius)

इस राशि के जातकों का भाग्योननति के नवीन आयाम, व्यक्तिगत जीवन में नवीन उपलब्धि, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु अधिक व्यय, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, इच्छा का विकास।

मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों के मनोबल में वृद्धि, पारिवारिक समस्याओं का समाधान, विचाराधीन योजना को कार्यरूप में परिणित, स्वाध्याय की ओर अभिरुचि, कुछेक मसला सुलझने की ओर।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल