Saturday, September 21, 2024
spot_img
spot_img
HomeNationalWorld Environment Day : नवादा इंजीनियरिंग कॅालेज में मना अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

World Environment Day : नवादा इंजीनियरिंग कॅालेज में मना अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

spot_img
spot_img
spot_img

World Environment Day : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय नवादा परिसर में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस (World Environment Day) बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस दिवस के तत्वधान में सोमवार को संस्थान के प्रांगण में भूजल संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे कॉलेज प्राचार्य डॅा विनय कुमार चौधरी ने कार्यशाला के उद्घाटन करते हुए कहा कि विकास जरूरी है लेकिन इसे हमें प्रकृति से बिना छेड़छाड़ किए हासिल करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति का अस्तित्व बसता है पेड़-पौधों, नदियों, जंगलों और पहाड़ों में। क्या हमने उन्हें सुरक्षित रखा है या क्या सुरक्षित रखने की कभी कोशिश की है? नदियों पर बांध, वृक्षों की अवैध कटाई और जंगल एवं पहाड़ों पर गगनचुंबी इमारतें खड़ी कर क्या हम पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे? बदले में प्रकृति के प्रकोप स्वरूप कभी हमें भूस्खलन, कभी भूकंप और कभी जल प्रलय जैसी विभीषिकाएं झेलनी पड़ती हैं, जो पल भर में हजारों-लाखों लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर देती हैं। महानगरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण हर किसी का सांस लेना दूभर हो गया है। पर्यावरण की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है।

कॉलेज के पीआरओ शुभेन्दु अमित ने कहा कि निरंतर बिगड़ते पर्यावरण पर नियंत्रण रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में विश्व पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में लगभग 119 देशों ने हिस्सा लिया था। सभी सदस्य देशों ने पृथ्वी के मूल सिद्धांतों को मान्यता देते हुए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया था। इसके बाद 5 जून, 1974 को पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जन जागरण को जागरूक करना है।

उन्होंने कहा की हमारे शहर नवादा के भूजल दिन ब दिन नीचे जाते जा रहा है। अगर हम अपने तलाब कुएं की बचाब नहीं किया तो हालत और गंभीर से हो जाएगा। कार्यशाला में छात्रों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर कॉलेज प्राध्यापकग प्रो मुकेश कुमार, प्रो शुभेन्दु अमित,प्रो शशि रंजन, प्रो रंजन,प्रो अमित,प्रो अलका,प्रो राजेश बैठा,प्रो अंजलि सिन्हा ,प्रो सिकंदर प्रसाद के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल