बिहार। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय नवादा में प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के तत्वधान में इस्कॉन के तरफ से आध्यात्मिक सेशन का आयोजन किया गया। वृंदावन से आए लीला दास व टीम ने बच्चों को अध्यात्म और संस्कार के ऊपर गीता के पाठ का विशेष विश्लेषण किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय मन और इसके नियंत्रण करने के मुख्य साधन के बारे में था।
अतिथियों ने बच्चों के चंचल मन को साधने व उसको अपने वश में करने के मुख्य उपाय और लाभों के बारे में बताया। मन आदमी का न सिर्फ दोस्त होता है बल्कि दुश्मन भी होता है। अगर हम मन को साध ले तो हम कोई भी कठिन से कठिन कार्य को भी आराम से कर सकते है ,और कोई भी करियर की ऊंचाई को हासिल कर सकते है।
श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न श्लोकों की चर्चा करते हुए बच्चों को न सिर्फ हमारे सनातन मूल्यों की जानकारी के साथ-साथ वेदों और हमारे पूर्वजों के द्वारा किए हुए कार्यों की भी विशेष चर्चा की। प्राचार्य डॉ विनय कुमार चौधरी ने अतिथियों का स्वागत पौधे देकर किया। साथ ही इस्कॉन जैसे संस्थान का धन्यवाद भी दिया की वो अध्यात्मिक शिक्षा व मानव मूल्य की शिक्षा बच्चों को फैला रही है, जो इन बच्चों को आगे चल के एक बेहतर व सज्जन इंसान बनाने में मदद करेगी।
इसके बाद कार्यक्रम के इंचार्ज प्रो शभेन्दु अमित ने कहा आध्यात्म मनुष्य के बेहतर इंसान बनने में मदद करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को शिक्षा का सही महत्व समझ में आएगा और वह अवसाद जैसी समस्याओं से निपटने में मददगार साबित होगा।
इस अवसर पर प्रो सिकंदर प्रसाद, डॅा राजेश कुमार, प्रो ऑचल आनंद, प्रो शाएब सुफयान, प्रो अंजलि सिन्हा, प्रो मुकेश कुमार, प्रो राजेश बैढा व अन्य सहायक प्राध्यापक को भी विशेष मौजादगी रही।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।
Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts