Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeNationalShivpal Yadav targeted BJP : दिल्ली में पहलवानों के साथ जो हो...

Shivpal Yadav targeted BJP : दिल्ली में पहलवानों के साथ जो हो रहा अशोभनीय, BJP ने देश के लिए कुछ नहीं किया

spot_img
spot_img
spot_img

Shivpal Yadav targeted BJP : समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला। शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के लिए कोई कार्य नहीं किया है। वहीं दिल्ली में चल रहे पहलवानों के प्रोटेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जो लड़कियां देश के लिए मेडल लाई है उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जो अशोभनीय है, उनकी बात नहीं सुनी नहीं जा रही है ये सरासर गलत है।

BJP का निर्णय जनता को परेशान करने वाला

उन्होंने आगे कहा कि जो भी कानून बनाते हैं, निर्णय लेते हैं केवल जनता को परेशानी में डालने के लिए। लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करेगी और सभी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को 2024 इलेक्शन में हराएगी।

BJP किसान विरोधी सरकार

वहीं किसानों पर वाराणसी में हुए लाठीचार्ज को लेकर शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि यह किसान विरोधी सरकार है यहां किसानों की बिल्कुल सुनवाई नहीं होती है। भारतीय जनता पार्टी ने जितने भी वादे किए उनपर खरी नहीं उतरी है, उन्हें पूरा नहीं किया है। ये केलव झूठ बोलते हैं और जनता को परेशान करते हैं। वहीं दूसरी और प्रदेश की जनता महंगाई से भ्रष्टाचार से परेशान है।

भाजपा का ग्राफ पूरे देश में गिरा है

उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ व्यवस्था वेंटिलेटर पर है कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा का ग्राफ पूरे देश में गिरा है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भाजपा को हराएगी। उन्होंने आगे कहा जो भी काम देश या प्रदेश में हो रहा है वो केलव पूंजिपतियों के लिए हो रहा है। किसी किसान या गरीबों के कोई काम नहीं हो रहा है। वहीं नोटबंदी पर कहा कभी नोट बंद करेंगे तो कभी बदलेंगे बस जनता को परेशान करने का काम करते है

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल