वाराणसी। आखिरकार अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस के दूसरे आरोपी सजय सिंह को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कि बीते 17 दिनों से फरार था। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी समर सिंह के करीबी संजय सिंह को पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और उसके करीबी संजय सिंह दोनों को आंकाक्षा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह को गोइठहां अंडरपास रिंग रोड से क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी समर सिंह को पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पकड़े गए समर सिंह की आज ही कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड कस्टडी ग्रांट की है। 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक कस्टडी रिमांड मान्य रहेगी, जिसमें पुलिस कई अहम तथ्यों को सामने ला सकती है। वहीं समर सिंह का मोबाइल भी बरामद करवाना एक बड़ा टास्क होगा ।
बता दें कि, 24 मार्च की रात आकांक्षा दुबे की सारनाथ क्षेत्र के एक होटल के कमरे में फांसी पर लटकती लाश मिली थी। इस मामले में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।