Tuesday, February 4, 2025
spot_img
spot_img
HomeNationalRSS नेता का राहुल गांधी पर तंज, कहा- वो अज्ञान के मास्टर...

RSS नेता का राहुल गांधी पर तंज, कहा- वो अज्ञान के मास्टर है, सदबुद्धि दें श्रीराम

spot_img
spot_img
spot_img

Rss Leader On Rahul Gandhi : संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर तीखा प्रहाप किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने अज्ञान का मास्टर है, उनको श्रीराम सद्बुद्धी दें नहीं तो वह जिंदगी भर सियाराम में ही अंतर करता रहेगा जबकि सियाराम, राम से या राम सिया से अलग नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर कांग्रेस को सद्बुद्धि दें, ताकि हम जिन विदेशियों से लड़कर यहां तक पहुंचे हैं, हमने जिनसे सदियों लड़ाई लड़ी आज वही सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए उनसे मदद मांग रहे हैं, यानी वह भारत को गुलामियों की ओर ढकेल सकते हैं।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री जो विश्व में शांति और एकात्मता के रूप और प्रवास करते हैं उनको भी मजबूती मिलेगी, और देश एक नई दिशा प्रदूषण मुक्त, छुआछूत मुक्त, दंगा मुक्त और जंग मुक्त भारत का निर्माण होगा।

सामवेद पर कही ये बात

आरएसएस नेता ने कहा कि सामवेद विश्व का एक ऐसा ग्रंथ है, जिससे विश्व की सभी सभ्यताएं और संस्कृतियां हजारों हजार वर्ष से प्रभावित होती चली आ रही हैं. क्योंकि यह कला का सृजन करता है, कला आदमी का प्राण तत्व है।

वह उसको जीवंत बना कर रखती है सामवेद का एक साथ हिंदी उर्दू अनुवाद हुआ है, इसकी पहली विशेषता है दूसरी विशेषता हिंदी उर्दू अनुवाद करने वाले इकबाल दुर्रानी हैं जो मजहब से मुसलमान है, पर देश से हिंदुस्तानी भारतीय हैं, तीसरी इसकी विशेषता यह है यह सचित्र है इससे यह संदेश जाएगा कि मजहबो में हिंसा, कट्टरता, कन्वर्जन नहीं होना चाहिए बल्कि मजहबो में प्यार हो भाईचारा हो और सभी एक दूसरे के मजहबो की इज्जत करे, सम्मान करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल