Wednesday, February 5, 2025
spot_img
spot_img
HomeNationalतीन दशक से लटका रहा महिला आरक्षण बिल! रिकॅार्ड वोटों से हुआ...

तीन दशक से लटका रहा महिला आरक्षण बिल! रिकॅार्ड वोटों से हुआ पारित, 10 Points में जानें PM Modi ने नारी शक्ति पर क्या कहा

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi Varanasi Visit : गंजारी में पूर्वांचल के पहले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Varanasi International Cricket Stadium) का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) संपूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे है। यहां उन्होंने 5 हजार महिलाओं के साथ महिला आरक्षण बिल पर संवाद किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। आइए जानते है पीएम के संबोधन की 10 बड़ी बातें…

जानें PM Modi के संबोधन की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम रिकॉर्ड वोटों से संसद में पारित हुआ है।आपके आशीर्वाद से इसका सौभाग्य आपकी काशी के इस सांसद को मिला है।

पीएम मोदी ने कहा, संयोग से कुछ ही समय में दुर्गा पूजा का उत्सव भी शुरू होने वाला है। बनारस में जगह-जगह दुर्गा पंडाल की तैयारी चल रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने इस बार नवरात्रि के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।

पीएम ने कहा कि 3 दशकों से ये कानून लटका हुआ था। लेकिन आज ये आपकी ही ताकत है कि संसद के दोनों सदनों में ऐसी-ऐसी पार्टियों को इसका समर्थन करना पड़ा, जो पहले इसका भरपूर विरोध करते थे।

उन्होंने कहा कि इस कानून से देश के लिए महिला विकास के नए रास्ते खुलेंगे। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ेगी। मैं इस उपलब्धि के लिए आपको और देश की माताओं-बहनों को काशी की पवित्र धरती से बहुत बहुत बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, नारी का नेतृत्व बाकी दुनिया के लिए एक आधुनिक व्यवस्था हो सकती है। लेकिन हम तो महादेव से पहले मां पार्वती और मां गंगा को प्रणाम करने वाले लोग हैं।

पीएम ने कहा कि हमारा देश शुरू से पुरुष प्रधान रहा है। लेकिन जब से हमारी सरकार बनी है। खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।

उन्होंने कहा कि हमें ऐसा समाज तैयार करना है जिसमें किसी नारी को आगे बढ़ने के लिए किसी की भी जरूरत न पड़े। इसलिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत है। पीएम ने पूछा कि माताओं-बहनों का वंदन नहीं होगा तो किसका होगा।

पीएम ने आगे कहा कि हमने मुद्रा योजना शुरू की। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिला। जितने भी छोटे-बड़े उद्योग जो बंद होने थे, उन्हें फिर से गति मिली है।

उन्होंने कहा, महिलाएं आज देश की तरक्की में भगीदारी निभा रही हैं। वे अपने हुनर से अपने इलाके में पहचान बना रही है। बनारस में पीएम आवास योजना के तहत 75,000 घर बनाकर गरीबों को दिए गए हैं। इनमें से अधिकतर घर माताओं, बहनों के नाम पर है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल