Thursday, February 6, 2025
spot_img
spot_img
HomeNationalPadma Awards 2023: मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए मुलायम सिंह...

Padma Awards 2023: मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव ने लिया सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img

Padma Vibhushan to Mulayam Singh Yadav : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मरणोपरान्त (Posthumously) बुधवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उनकी तरफ से उनके बेटे व यूपी के पूर्व मुख्यंत्री अखिलेश यादव ने यह सम्मान ग्रहण किया। अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के हाथों यह सम्मान लिया। बता दें कि, मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल अक्टूबर में ही निधन हो गया था।

अखिलेश यादव पिता की तरफ से सम्मान ग्रहण करने के लिए बुधवार सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे, इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया था। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ उनके परिवार के सदस्य और कई गणमान्य हस्तियां भी मौजूद रहीं। 2023 में मुलायम सिंह यादव के अलावा कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा, मणिपुर में बीजेपी के अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबबर्मा को भी दिया गया है।

पद्म विभूषण देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। इस साल कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा। वह यूपी में तीन बार के सीएम और नौ बार विधायक रहे. अपने राजनीतिक जीवन में उन्हें रक्षा मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी भी मिली थी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल