Saturday, September 21, 2024
spot_img
spot_img
HomeNationalCM Yogi Adityanath Birthday : सीएम योगी के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ...

CM Yogi Adityanath Birthday : सीएम योगी के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ा 51 किलो का लड्डू, किया गया रूद्राभिषेक

spot_img
spot_img
spot_img

CM Yogi Adityanath Birthday : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस (CM Yogi Adityanath Birthday) सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। गंगा घाट पर एक ओर जहां मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। वहीं मंदिर परिसर में 51शास्त्रियों ने एक साथ रुद्री पाठ किया। पूर्व मंत्री ने मंदिर का शुल्क अदाकर 51 शास्त्रियों से रुद्राभिषेक कराया गया।

CM Yogi Adityanath Birthday : बाबा के अर्पित किया गया 51 किलो का लड्डू

पूजन समपान के बाद 51 किलो का लड्डू भी बाबा को अर्पित किया गया। मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर नागेंद्र पांडे और पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने विधि विधान से पूजन कर मुख्यमंत्री के लंबी उम्र की कामना की।

पूजा पाठ में बैठे सभी शास्त्रियों और पुजारियों को अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री ने बताया कि या हवन पूजन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई है।

इस कार्यक्रम में मंदिर के ट्रस्टी पंडित दीपक मालवीय, प्रोफेसर ब्रज भूषण ओझा, मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, एसडीएम शंभू शरण, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल