Thursday, September 19, 2024
spot_img
spot_img
HomeNationalBihar Police ने शेयर किया PM Modi पर बना गाना, BJP बोली-...

Bihar Police ने शेयर किया PM Modi पर बना गाना, BJP बोली- ये तो जबरा फैन हैं

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Police Tweet : हाल ही में बिहार पुलिस के सोशल मीडिया अकउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में एक गाने का लिंक शेयर किया गया है। इस गाने का टाइटल ‘ऐ मोदी जी गली-गली में शोर’ था। वहीं इस पोस्ट को देखते ही भाजपा ने इसका स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर पर शेयर किया।

भाजपा बिहार ने लिखा- बिहार पुलिस निकली मोदी जी की जबरा फैन

भाजपा बिहार ने बिहार पुलिस के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था, “बिहार पुलिस निकली मोदी जी की जबरा फैन। बिहार पुलिस को भी बिहार में भाजपा की सरकार का इंतजार है।”

बिहार पुलिस ने ट्वीट कर लिखा…

वहीं इसे शेयर करते हुए बिहार पुलिस के ट्विटर पर कैप्शन दिया गया ‘मेरा अनुज मदन का लाजवाब स्वर।’ हालाँकि राजद नेताओं को यह पसंद नहीं आया और विरोध होने लगा। बिहार पुलिस ने अंत में उस कर्मचारी को सस्पेंड किया जिसने इस गाना को शेयर किया था।

वहीं राजद के सोशल मीडिया इंचार्ज आलोक चीकू ने बिहार पुलिस, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और डीएम पटना को टैग करते हुए लिखा, “बिहार पुलिस के अधिकारिक फेसबुक हैंडल से एक पार्टी के नेता का गुणगान वाला गाना शेयर किया जा रहा है। बिहार सरकार इसका गहन जाँच कराएँ। यह संघी व्यक्ति बहुत नुकसान करेगा आगे चलकर। बिहार पुलिस को संघ पुलिस बनने से रोक लीजिए।”

इसी तरह अन्य समर्थकों ने भी बिहार पुलिस पर काफी सवाल उठाए। यूट्यूबर वेद प्रकाश ने लिखा, “मोदी के प्रचार में, बिहार पुलिस मैदान में…FB से अब ये पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।

बिहार पुलिस ने ट्वीट किया डिलीट

बता दें कि बीते 23 अप्रैल को इस पोस्ट को बिहार पुलिस के ऑफिशयल ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया गया था। वहीं बाद में सोशल मीडिया पर बवाल बढ़ता देख इस पोस्ट को डिलीट करते हुए बिहार पुलिस की ओर से सफाई जारी की गई कि 23 अप्रैल को सोशल मीडिया सेंटर में कार्यरत एक कर्मी द्वारा फेसबुक पर अनाधिकृत रुप से एक पोस्ट शेयर किया गया था जिसपर संज्ञात लेते हुए उसे डिलीट कर दिया गया। कर्मी को सोशल मीडिया सेंटर के सभी कार्यों से वंचित कर दिया गया है। इस संबंध में जांच कर अग्रिम कार्वाई की जाएगी।

देखें वीडियो

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल