टोक्यो। जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो (Shinzo Abe) आबे को बीच सड़क में कुछ संदिग्ध हमालवारों न गोली मारी दी। यह गोली शिंजो आबे के सीने में लगी है, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आबे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, क्योंकि इस हमले में उनका काफी खून निकल गया है। वहीं पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री आबे की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वहीं जापान के अग्निशमन विभाग का कहना है कि पूर्व पीएम शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट ( दिल का दौरा पड़ा) में हैं. उन्हें मेडवैक द्वारा प्रीफेक्चर में काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है, उन्हें पीछे से बन्दूक से गोली मारी गई।
पीएम मोदी ने खेद जताया:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले पर खेद जताया। उन्होंने कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं’