Thursday, September 19, 2024
spot_img
spot_img
HomeUncategorizedमायावती ने किया NDA उम्मीदवार द्रौपद्री मुर्मू को समर्थन देने का एलान,...

मायावती ने किया NDA उम्मीदवार द्रौपद्री मुर्मू को समर्थन देने का एलान, बोली- अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन मिलने का सिलसिला लागतार जारी है। अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। मायावती ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमने एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। हमने यह फैसला न तो बीजेपी या एनडीए के समर्थन में और न ही विपक्ष के खिलाफ बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है।’

इसके साथ ही विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मायावती ने कहा कि, ‘ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक विपक्षी उम्मीदवार का चयन करने के लिए 15 जून को बुलाई गई बैठक में केवल चयनित पार्टियों को आमंत्रित किया और जब शरद पवार ने 21 जून को एक बैठक बुलाई, तो बसपा को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। यह उनके जातिवादी उद्देश्यों को दर्शाता है।’

बता दें कि, इससे पहले ओड़िशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था। इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस और मायावती के समर्थन के बाद राष्ट्रपति चुनाव में केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन की जीत की राह आसान हो गई है। इसके साथ ही देश को पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और दिल्ली तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल