Thursday, September 19, 2024
spot_img
spot_img
HomeFacts of IndiaJagannath Puri Rath Yatra 2023 : आखिर क्यों एक मजार के सामने...

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 : आखिर क्यों एक मजार के सामने अचानक रुक जाती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, जानिए क्या है इसकी कहानी

spot_img
spot_img
spot_img

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 20 जून से पुरी की विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा (Jagannath Puri Rath Yatra 2023) शुरू हो चुकी है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) के दर्शन करने के लिए पुरी पहुंचे है। वैसे तो भगवान जगन्नाथ के मंदिर से कई रहस्य जुड़े हुए है, लेकिन क्या आपको पता है कि रथयात्रा (Rath Yatra) के दौरान आज भी भगवान जगन्नाथ जी का रथ अचानक से एक मजार पर थोड़ी देर के लिए रूक जाता है। आइए जानते है कि इसके पीछे की क्या कहानी है आखिर ऐसा क्यूं होता है, इसका क्या रहस्य है….

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 : क्यों निकाली जाती है रथयात्रा?

पौराणिक मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि एक बार बहन सुभद्रा ने अपने भाइयों से नगर घूमने की इच्छा व्यक्त की, तो उस समय बलराम और कृष्ण (Lord Krishna) ने अपनी बहन सुभद्रा को रथ में बिठाकर नगर भ्रमण कराया था। इस भ्रमण के दौरान वे मौसी गुंडिचा देवी के घर भी 7 दिनों के लिए रुके थे. उसके बाद वहां से आगे यात्रा पूरी (Puri Rath Yatra) करके वापस पुरी आ गए। तभी से रथ यात्रा (Jagannath Puri Rath Yatra 2023) का शुभारंभ किया गया। आज भी रथ यात्रा (Rath Yatra) के दौरान रथ 7 दिनों के लिए गुंड़िचा देवी मंदिर पर रोका जाता है। हजारों की संख्या में जुटे भक्त बड़े हर्षोल्लास के साथ रथ को खींचते हैं। ढोल नगाड़े बजाकर नृत्य करते हुए नगर का भ्रमण करते हैं।

इस कारण कुछ देर के लिए ठहरता है इस मजार पर रथ

कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ का एक मुस्लिम भक्त था। जिसका नाम था सालबेग, वह हमेशा मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करता था, कुछ कारणवश वह भक्त, इच्छा होते हुए भी दर्शन के लिए मंदिर में नहीं पहुंच सका। श्री जगन्नाथ जी के उस भक्त की मृत्यु के बाद उसकी मजार बनाई गई। रथयात्रा (Rath Yatra) के दौरान भगवान जगन्नाथ जी का रथ अचानक उस मजार पर रुक गया और कुछ देर के लिए आगे नहीं बढ़ा।

उस समय लोगों ने उस भक्त की आत्मा की शांति के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की। उसके बाद रथ का पहिया आगे बढ़ा। तभी से यह परंपरा है कि हर साल भगवान जगन्नाथ का रथ (Jagannath Puri Rath Yatra 2023) भक्त सालबेग की मजार पर कुछ देर के लिए रोका जाता है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल