Sawan 2023 : इस साल सावन (Sawan 2023) का पावन महीना 4 जुलाई से शुरु हो रहा, जो 30 अगस्त को समाप्त होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार आप सावन के महीने में कई तरह के पौधे घर पर लगा सकते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। तो आइए जानते हैं वो कौन से पौधे हैं जो आपको सावन के महीने में घर पर जरूर लगाने चाहिए और कौन सा पौधा लगाने से क्या लाभ होगा।
Sawan 2023 : जानें कौन सा पौधा सावन में लगाना होगा शुभ
तुलसी का पौधा (Basil Plant)
घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप सावन (Sawan 2023) के महीने में घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, इसलिए सावन के महीने में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।
धतूरा का पौधा (Datura Plant)
हिंदू धर्म में धतूरा भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा के दौरान अर्पित किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस पौधे में भगवान शिव का वास होता है। सावन के महीने में इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन और संपत्ति में वृद्धि होने लगती है।
केले का पेड़ (Banana Tree)
घर में केले का पेड़ लगाना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ये नकारात्मकता को दूर करता है। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। केले के पौधे की गुरुवार को पूजा की जाती है। इस पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का आर्शीवाद आप पर सदा बना रहता है।
चंपा प्लांट (Michelia Plant)
वास्तु के अनुसार चंपा का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को आप सावन (Sawan 2023) के महीने में लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस पौधे को आप घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें
Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts