Thursday, September 19, 2024
spot_img
spot_img
HomeDharmaLunar Eclipse 2022 : आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रगहण, इन राशियों...

Lunar Eclipse 2022 : आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रगहण, इन राशियों के लिए बन रहा अशुभ योग

spot_img
spot_img
spot_img

Lunar Eclipse 2022 : आज 8 नवंबर को साल 2022 का अंतिम चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2022) लगने वाला है। बता दें कि इससे पहले साल 2022 की शुरुआत में 15 मई को चंद्र ग्रहण लग चुका है। अब 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022 ) इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। वहीं इस चंद्र ग्रहण पर 200 साल बाद दो अशुभ योग भी बन रहे हैं, जो कुछ राशियों को अशुभ साबित हो सकते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र अनुसार 15 दिन के अंदर दो ग्रहण होना अशुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं ये चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है…

चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार, 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरु होगा, जो शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में इस चंद्रग्रहण को चंद्रोदय होने के साथ देखा जा सकेगा। बता दें कि, अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग रहता है जिस कारण से देश में एक साथ चंद्रग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2022) होगा, जो अमेरिका में साफ तौर पर देखा जा सकेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण कुछ इलाकों में पूरा तो वहीं कुछ जगहों पर आंशिक दिखाई देगा। इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया,ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका,प्रशांत, अटलांटिक,हिंद महासागर,आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

बन रहे हैं ये अशुभ योग

ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि और मंगल के आमने-सामने होने से षडाष्टक योग, नीचराज भंग अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। वहीं यह योग मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। आपको बता दें कि सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। साथ ही चंद्र ग्रहण के सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाते हैं।

इस राशि के जातक रहें सावधान

मेष राशि (Aries)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्रहण आपकी राशि में ही लग रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही आपको सीनियर या किसी अन्य के साथ विवाद पैदा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के संग मनमुटाव हो सकता है। इसके अलावा यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह वक्त बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वहीं पार्टनरशिप के काम में कुछ हानि हो सकती है।

तुला (Libra)

चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जॉब में तरह-तरह की बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला साबित हो सकता है। वाहन भी इस समय आपको सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

धनु (Sagittarius)

चंद्र ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको कोई अज्ञात भय सता सकता है। साथ ही कार्यस्थल या पर्सनल लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। वहीं व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। वहीं आप लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का भी प्रभाव है। इसलिए आप लोगों को ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल