Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeDharmaLunar Eclipse 2022 : इस दिन लग रहा साल का अंतिम चंद्र...

Lunar Eclipse 2022 : इस दिन लग रहा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें डेट, टाइम और किन-किन राशियों पर होगा क्या असर

spot_img
spot_img
spot_img

Lunar Eclipse 2022 : 8 नवंबर को साल 2022 का अंतिम चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2022) लगने वाला है। बता दें कि दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को लगे सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद अब देव दीपावली पर ये दूसरा ग्रहण लग रहा है। इससे पहले साल 2022 की शुरुआत में 15 मई को चंद्र ग्रहण लग चुका है। अब 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022 ) इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई देगा, जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। आइए जानते है भारत में चंद्रग्रहण व इसके सूतक काल का समय और किस राशि पर इसका प्रभाव के बारे में।

Lunar Eclipse 2022 : जानें कैसे लगता हैं चंद्र ग्रहण?

बता दें कि पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं और पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में होती है। तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है।

चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, दिन मंगलवार को 02 बजकर 41 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम 06 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में इस चंद्रग्रहण को चंद्रोदय होने के साथ देखा जा सकेगा। बता दें कि, अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग रहता है जिस कारण से देश में एक साथ चंद्रग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2022) होगा, जो अमेरिका में साफ तौर पर देखा जा सकेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण कुछ इलाकों में पूरा तो वहीं कुछ जगहों पर आंशिक दिखाई देगा। इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया,ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका,प्रशांत, अटलांटिक,हिंद महासागर,आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

सूतक काल का समय

बता दें कि सूतक काल चंद्रग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022) भारत में दिखाई देगा, इसलिए भारत में इस चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा। देश में यह चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022) चंद्रोदय के साथ शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देने लगेगा। ऐसे में सूतक काल 8 नवंबर को सुबह 08 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा। वहीं शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण में सूतक काल के नियमों का पालन करना चाहिए और ग्रहण के दौरान कई तरह की विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को। वहीं ग्रहण समाप्त होने के बाद दान-पुण्य,स्नान करना चाहिए।

किस राशि पर पडे़गा क्या असर

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और माता का स्वामी माना गया है। साल के आखिरी ग्रहण पर बुध-शुक्र ग्रह की द्दष्टि चंद्रमा पर रहेगी। चंद्र ग्रहण का सभी राशियों की मानसिक स्थिति और जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि में लगेगा। आइए जानते है कि किस राशि पर क्या प्रभाव पडे़गा।

  • मेष -घात
  • वृष- हानि
  • मिथुन -लाभ
  • कर्क – सुख
  • सिंह -माननाश
  • कन्या – मृत्यु तुल्य कष्ट
  • तुला – स्त्री पीड़ा , पुरूष पीड़ा
  • वृश्चिक – सौख्य
  • धनु – चिन्ता
  • मकर – व्यथा
  • कुम्भ- श्री
  • मीन -क्षति

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल