Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeDharmaDhanteras 2022 : धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये वस्तुएं, मानी...

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये वस्तुएं, मानी जाती हैं अशुभ

spot_img
spot_img
spot_img

Dhanteras 2022 : 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा, इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन सभी लोग अपने घरों में मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करते है। मान्यता है कि इस दिन नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है, साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है इसलिए लोग इस दिन नई वस्तुओं की खरीदारी करते है। कोई सोने-चांदी के आभूषण तो कोई नया वाहन, तो कोई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण तो कोई एक थाली खरीदकर ही पर्व को मनाता है, जिसका जैसा सामर्थ्य वो वैसी वस्तु खरीदता है। इस दिन हर वस्तु खरीदने के पीछे कोई न कोई खास पौराणिक महत्व जुड़ा हुआ होता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग जानकारी के अभाव में सुनी-सुनाई बातों में आकर कई ऐसी वस्तुएं खरीद लेते है, जिसका कोई मतलब नहीं होता, ना ही शास्त्रों में इसे खरीदने का विधान। आज हम आपको बताएंगे कि आप इस दिन किन चीजों को न खरीदें, क्योंकि कई बार लोगों को नहीं मालूम होता कि धनतेरस के दिन कौन सी वस्तु खरीदना उनके लिए शुभ है, तो वो ऐसी चीजें खरीद लेते है जो शुभ न होकर अशुभ होती है। तो चलिए जानते है।

Dhanteras : जाने कौन सी वस्तु खरीदना है अशुभ

बर्तन की खरीदारी

ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करते है, कहते है कि इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि कौन सा बर्तन खरीदना शुभ है, कोई बाल्टी खरीदता है तो कोई थाली, कोई कढ़ाई। आपको बता दें कि धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि स्टील शुद्ध धातु नहीं है, इसपर राहु का प्रभाव होता है। तो ऐसे में भूलकर भी धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन खरीदकर ना लाएं।

उल्लू का पंजा खरीदना

कुछ लोग धनतेरस के दिन इस दिन उल्लू का पंजे खरीदकर उनकी पूजा करते है, क्योंकि उल्लू को मां लक्ष्मी की सवारी माना जाता है। तो बता दें कि ज्योतिष के अनुसार मंदिर में भगवान शिव के साथ नंदी की पूजा करते हैं, लेकिन अकेले नंदी की पूजा नहीं की जाती। ठीक उसी प्रकार केवल उल्लू की पूजा करने का कोई विधान नहीं है। तो दिवाली पर इसे खरीदने का कोई मतलब नहीं है।

कछुआ

कुछ लोग कछुआ से बनी धातु भी इस दिन खरीदते है, तो बता दें कि कुछआ देखना शुभ है। यह संवृद्धि का प्रतीक है, भगवान विष्णु ने भी कच्छप अवतार लिया था। ऐसे में कछुआ घर में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंती है, यह सही है लेकिन धनतेरस के दिन इसे खरीदने का कोई मतलब नहीं है।

कलश

इस दिन कलश खरीदना शुभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी कलश लेकर अवतरित हुए थे। माता लक्ष्मी भी जब समुद्र से निकलीं तो उनके हाथ में कलश था। ऐसे में कलश की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। कलश खरीदकर इसमें जल भरकर धनतेरस के दिन पूजा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

कांच की वस्तुएं

धनतेरस के दिन कांच की वस्तुएं खरीदने से बचें, क्योंकि इसे भी राहु का कारक माना जाता है। ऐसे में कांच का सामान न खरीदें।

नकली गहने

इस दिन सोने-चांदी से बने ही आभूषण खरीदें। इस दिन नकली गहने खरीदने से अशुभता आती है। ऐसे में हो सके तो असली गहने की घर लाएं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल