हम कोलकाता के 10 ऐसे फेमस दुर्गा पूजा पंडाल और उनके थीम के बारे में बता रहे हैं, जो किसी सामाजिक संदेश को बड़ी ही सुंदर तरीके से बयां कर रहे हैं।

1. एयरपोर्ट 1 No. हिन्दुस्तान वॉलेंटियर्स दुर्गा पूजा कमेटी

इस समय महानगर में चल रहा महोत्सव, दुर्गा पूजा, वास्तव में क्या है? इन सब चीजों की जानकारी इस पूजा पंडाल में दी जाएगी।

2. दमदम तरुण दल दुर्गा पूजा कमेटी थीम : काल बेला

कोलकाता के बाकी सभी दुर्गा पूजा पंडालों से यह काफी अलग है। इस पूजा पंडाल में उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में वैसी जानकारियां मिलेगी, जो आसानी से उपलब्ध नहीं है।

3. दमदम नवपल्ली स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा कमेटी थीम : लंका काण्ड

इस पूजा पंडाल की थीम पड़ोसी देश श्रीलंका के उत्सव और संस्कृति पर आधारित है, जो हमें वहां की संस्कृति, उत्सव और त्योहारों के बारे में जानकारी देगा।

4. हरीदेवपुर 41 पल्ली दुर्गा पूजा कमेटी थीम : अवगाहन

बनारस की गंगा, गंगा में आने वाले ज्वार-भाटा, गंगा के घाट, खुला आसमान और आसमान में टिमटिमाते असंख्य तारे। सूर्यास्त के बाद गंगा में डूबकी लगाते साधुओं की टोली। इस दुर्गा पूजा पंडाल में आपको यह सब देखने को मिलेगा।

5. भवानीपुर बकुल बगान दुर्गा पूजा कमेटी थीम : वाराणसी में मोक्ष

इस पंडाल में वाराणसी के गंगा घाटों को बड़ी ही सफाई के साथ उकेरने की कोशिश की गयी है। इन्हें देखकर एक पल के लिए ऐसा लगेगा कि आप वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर खड़े हैं। पंडाल में थीम के माध्यम से मोक्ष प्राप्त करने का तरीका समझाया गया है।

6. बेलगछिया साधारण दुर्गोत्सव पूजा कमेटी

रोजमर्रा की जिंदगी में क्या हम आमने-सामने बैठकर एक-दूसरे से अपने दिल का हाल बांटते हैं या बस मैसेंजर और व्हाट्स ऐप पर एक मैसेज डालकर इसे अपनी ड्यूटी पूरी कर लेना मानते हैं? अगर आपका यह काम करते हैं तो इस दुर्गा पूजा पंडाल में खुद मां दुर्गा आपको अपने बैठाकर यह सवाल पूछने वाली हैं।

7. खिदिरपुर उदयन क्लब

आज के समय में बचपन पूरी तरह से मोबाइल की स्क्रीन से बंधकर रह गया है। मोबाइल की लत से बच्चों को कैसे आजाद करवाया जाए? परिजनों की इसी चिंता को बतौर थीम इस पूजा पंडाल को तैयार किया गया है।

8. बेहला नूतन दल दुर्गा पूजा पंडाल थीम : तुष्टि

पानी-पुरी, जिसका नाम लेते ही हम सबके मुंह में पानी आ जाता है। कोलकाता में यह पुचका/फुचका के नाम से प्रसिद्ध है। इस पूजा पंडाल का थीम इसी के आधार पर बनाया गया है। खास बात यह है कि इस थीम को नीदरलैंड और एम्सटर्डम से आए दो युवा कलाकार बेंजामिन और मार्टियाना ने तैयार किया है।

9. पाथुरियाघाटा पांचेर पल्ली दुर्गा पूजा कमेटी थीम : ऋतुमति

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को ना तो पूजा-पाठ करने की अनुमति दी जाती है और ना ही उन्हें किसी भी मंदिर में प्रवेश करने का अधिकार होता है। इन्हीं मुद्दों के प्रति जागरूकता जगाने के उद्देश्य से ही पंडाल को इसी थीम पर सजाया जा रहा है।

10. बड़ानगर नेताजी कॉलोनी लो लैंड दुर्गा पूजा कमेटी थीम : अन्तहिन

सृष्टि के आरंभ से लेकर अभी तक लगातार जितने परिवर्तनों से गुजर चुकी है, उन सभी परिवर्तनों को इस दुर्गा पूजा पंडाल की थीम के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है।

अगर स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें, और इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Arrow