जानें कब और कहां देख सकते है चंद्रयान 3 की सॅाफ्ट लैडिंग

Chandrayaan 3 को चांद पर उतरने में सिर्फ एक ही दिन बाकी है। पूरा देश इसके सक्सेसफुल लैंडिंग होने की दुआ कर रहा है। भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है.

चंद्रयान तेजी से चांद की सतह पर लैंड करने के करीब बढ़ रहा है। इसी बीच लोगों के मन में ये सवाल है कि वो चंद्रयान की लैंडिग ऑनलाइन कब और कहां देखे सकते है।

लैंडर चंद्रमा से 25 किमी दूर है। इसरो ने कहा कि यही से यह बुधवार को चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा।

चंद्रयान का लैंडर विक्रम  23 अगस्त,को चांद की सतह पर लैंड करेगा। स्पेस एजंसी के अनुसार चंद्रयान 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

 ऐसे देख सकते है लैंडिग का लाइव टेलीकास्ट

चंद्रयान की 'सॉफ्ट लैंडिंग' ISRO कई प्लेटफॅार्म पर लाइव दिखाएगा। आप इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in या यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और DD National TV चैनल सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

अगर स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें और इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Arrow