Saturday, September 21, 2024
spot_img
spot_img
Homeuttar pradeshपर्यावरण को बचाना चुनौती, परिवार की तरह प्रकृति से करेंगे प्रेम, तब...

पर्यावरण को बचाना चुनौती, परिवार की तरह प्रकृति से करेंगे प्रेम, तब ही बचेगी हरियाली- मंत्री अरुण सक्सेना

spot_img
spot_img
spot_img

पर्यावरण को बचाना एक चुनौती है। इस चुनौती को सभी को स्वीकार करना होगा। जिस तरह हम अपने परिवार से प्रेम करते हैं, वैसा ही प्रेमभाव हमें प्रकृति के साथ रखना होगा। तब ही हरियाली बचेगी। उक्त बातें एचबीटीयू के शताब्दी हॉल में आयोजित एचबीटीआई एल्युमिनी एसोसिएशन के एनवायरो कल्फेस्टो में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कही।

छात्र अर्जित किए ज्ञान को समाज को लौटाएं

उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम जो भी ज्ञान के रूप में अर्जित करें उसे किसी न किसी रूप में समाज को लौटाएं भीं। हमें माता-पिता का सम्मान अवश्य करना चाहिए।

मेधावी छात्रों को मिला स्कॅालरशिप

इस दौरान एल्युमिनाई एसोसिएशन ने एचबीटीयू के 30 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप दी। जिसमें आदित्य तिवारी, आदित्य गुप्ता, शुभम पांडे, अदिति त्रिपाठी, अनिमेष साहू, पीयूष राजपूत, गरिमा गुलाटी, एकता गर्ग, देवांश, अनुराग, सुधांशु, संभव जैन, दीपक उत्तकर्ष पांडे, हरभजन सिंह गागा, शगुन तिवारी, मोनाली चक्रवर्ती, उत्कर्ष अवस्थी, स्नेहा, गौरांग, रितिक सेठ, कंदर्प त्रिवेदी, अनुष्का, प्रणव सिंह, निशा सिंह, प्रशांत पाल, शिवांशु कुशवाहा और अभिषेक ओझा के नाम शामिल है।

एकजुटता का किया आहवान

वहीं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के बैनर तले किदवईनगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में राज्य मंत्री अरुण सक्सेना का स्वागत किया गया। अरुण सक्सेना ने कायस्थ समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने का आहवान किया। इसके अलावा जल निगम के भूतपूर्व मुख्य अभियंता अनिल कुमार गुप्ता ने गंगा पर टेक्निकल प्रेजेंटेशन दिया। जिसमें गंगा नदी को बचाने पर चर्चा की गई।

मीडिया मैनेजमेंट भाजपा हरीश चंद्र श्रीवास्तव, एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर, एसोसिएशन के पूर्व सचिव विवेक मिश्रा, संयोजक दिनेश कुमार, जगमोहन, केके सिंह, आईपी यादव, पार्थसार्थी और ध्रुव त्यागी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डीके श्रीवास्तव और शिवांगी क्षत्रिय ने किया।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल