Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
Homeuttar pradeshBLW में हुई दशहरा की तैयारियां पूरी, 75 फीट रावण के पुतले...

BLW में हुई दशहरा की तैयारियां पूरी, 75 फीट रावण के पुतले का होगा दहन

spot_img
spot_img
spot_img

Varanasi : पूरे देश में 5 अक्टूबर को विजया दशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा, इस पर्व को लोग असत्य पर सत्य की जीत के उत्सव के तौर पर मनाते है। वहीं वाराणसी के रेल इंजन कारखाना (BLW) में भी इस पर्व को बड़े ही भव्य करीके से मनाया जाता है, जिसकी पूरी तैयारियां कर ली गई है। बता दें कि इस बार 75 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया है, वहीं कुम्भकर्ण का 70 फीट और मेघनाद का पुतला 65 फीट का बनाया गया है।

भव्य मेले का होता है आयोजन

बता दें कि बरेका के केंद्रीय खेलकूद मैदान में होने वाला दशहरा का मेला भव्य होता है। यहां रामायण का पाठ मोनो एक्टिंग के द्वारा किया जाता है। इसमें 62 कलाकार होंगे ढाई घंटे में राम वन गमन से रावण वध का मंचन किया जाएगा। कलाकारों का रोल बरेका विद्यालय व आसपास के छात्र व छात्राएं करते हैं। दशहरा में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद वध की लीला के दौरान 6000 लोगों के बैठने का प्रबंध किया जाएगा।

सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम

इसमें भाग लेनेवाले कलाकार एक महीने पहले से प्रैक्टिस कर रहे हैं। रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले बनकर तैयार है। जिसे केंद्रीय खेल कूद मैदान सिनेमा हॉल के पीछे खड़ा किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस व बरेका रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मेले में सुरक्षा व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम किए गए है। साथ ही सहयोग के लिए सेंट जॉन्स एम्बुलेंस बिग्रेड, सिविल डिफेंस एवं जिला स्काउट एवं गाइड की भी मदद ली जा रही है।

की जाएगी आकर्षक आतिशबाजी

बरेका प्रशासन की ओर से जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने विजयादशमी मेले में आने वाले लोगों से अपील की है कि मेले के दौरान सभी लोग उचित ढंग से मास्क का प्रयोग करते हुए कोविड नियमों का अनुपालन अवश्य करें। केंद्रीय खेल कूद मैदान में रात 7 बजे रावण, कुंभकरण, मेघनाथ दहन से पूर्व ठीक 4:30 बजे राम लीला रामायण का पाठ मोनो एक्टिंग रूपक मंचन द्वारा किया जाएगा। इसके बाद आकर्षक आतिशबाजी की आएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल