Wednesday, February 5, 2025
spot_img
spot_img
HomeUncategorizedजेलेंस्की का बड़ा आरोप, 2 लाख बच्चों को जबरन अपने साथ ले...

जेलेंस्की का बड़ा आरोप, 2 लाख बच्चों को जबरन अपने साथ ले गए रूसी सैनिक

spot_img
spot_img
spot_img

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने बुधवार को रूसी सैनिक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, रूसी सैनिक अपने साथ बलपूर्वक यूक्रेन के जितने नागरिकों को लेकर गए हैं उनमें दो लाख बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनमें अनाथालय से ले जाए गए, माता पिता के साथ ले जाए गए और अपने परिवारों से अलग हो गए बच्चे शामिल हैं।

उनका मकसद यूक्रेन की यादों को मिटाना

राष्ट्रपति ने जेलेंस्की बुधवार की रात को देश के नाम एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इस अपराधिक नीति का मकसद लोगों की चोरी करना भर नहीं है बल्कि ले जाए लोगों की यूक्रेन की यादों को मिटाना है और उन्हें लौटने के काबिल नहीं छोड़ना है।’’

यूक्रेन को जीता नहीं जा सकता जेलेंस्की

उन्होंने कहा कि यूक्रेन दोषियों को दंडित करेगा लेकिन पहले वह रूस को युद्ध के मैदान में दिखा देगा कि ‘‘ यूक्रेन को जीता नहीं जा सकता, हमारे लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और हमारे बच्चे आक्रमणकारियों की संपत्ति नहीं बनेंगे।’’

युद्ध में अब तक 243 बच्चे मारे गए

बता दें कि, राष्ट्रपति ने कहा कि रूस से कब्जे वाले इलाकों में युद्ध में अब तक 243 बच्चे मारे गए हैं, 446 घायल हुए हैं, और 139 बच्चे लापता हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या अधिक भी हो सकती है क्योंकि रूसी सैनिकों के कब्जे वाले इलाकों की स्पष्ट स्थिति के बारे में उनकी सरकार को जानकारी नहीं है। उन्होंने 11 बच्चों के नामों का जिक्र किए और उनकी मौत के बारे में जानकारी दी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल