Home Remedies for Acne : पॅाल्यूशन और डस्ट के कारण चेहरे पर गंदगी जम जाती है और जिससे पिंपल्स निकल आते है। ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए आप चेहरे पर कई तरह के उपाय करती है, जिसके बाद ये ठीक तो हो जाते है लेकिन साथ ही ये आपके फेस पर निशान छोड़ जाते हैं। जिससे चेहरा खराब दिखने लगता है, ऐसे में आज हम आपके लिए इन पिंप्लस के दाग को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिन्हें आजमाकर आप इन समस्या से जल्द ही छुटाकारा पा सकेंगी।
जानें पिंपल्स के निशान से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा
एलोवेरा
इन जिद्दी पिंपल्स के दाग को ठीक करने के लिए एलोवेरा बहुत असरदायक साबित हो सकता है, ये आपके स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ही आपके चेहरे से एक्सट्रा ऑयल भी निकाल देता है। एलोवेरा जेल रात में लगाना सबसे ज्यादा कारगर होता है। अगर आप एलोवेरा जेल में 4-5 ड्रॉप्स टी ट्री ऑयल की डालकर इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर रोजाना लगाएंगी तो आपके पुराने से पुराने पिम्पल्स के निशान भी चेहरे से हट जाएंगे।
आलू का रस
पिंपल्स के निशान हटाने में आलू भी काफी हेल्पफुल है, इसमें कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है। इससे स्किन एलर्जी ठीक होने के साथ ही स्किन पर पड़े दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं। पिंपल्स के निशान के लिए कच्चे आलू के रस को रोजाना 10-15 मिनट के लिए लगा सकती है, ये आपके पिंप्लस को जल्द से जल्द ठीक कर देगा।
टमाटर
इसके अलावा टमाटर भी पिंप्लस और इसके दाग हटाने में मदद करता है, क्योंकि टमाटर विटामिन-सी से भरपूर होता है। चेहरे पर टमाटर का जूस लगाने से न सिर्फ पिम्पल्स के निशान ठीक हो जाते हैं बल्कि इससे आपकी स्किन भी ग्लोइंग बनती है। आपको टमाटर काटकर धीरे-धीरे अपनी स्किन पर रगड़ना चाहिए। इससे आपको जल्द ही अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
लेमन जूस
नींबू की मदद से भी आप पिम्पल्स के निशान दूर कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस को दाग-धब्बों पर 5-10 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपको याद रखना है कि नींबू के रस को बहुत देर तक चेहरे पर लगाकर न रखें, इससे जलन हो सकती है। ऐसा करने से भी आपको पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा।
मसूर की दाल और कच्चा दूध
मसूर की दाल और कच्चे दूध का फेस पैक भी पिम्पल्स के निशान हटाने में हेल्पफुल है। इसके लिए दाल को एक कटोरी दूध में रात भर भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे पीस लें। इस मिश्रण पिम्पल्स के निशानों पर लगा लें। रोजाना इस पैक को लगाने से एक सप्ताह के अंदर आपके चेहरे पर पड़े निशान साफ हो जाएंगे।