Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeUncategorizedघरेलू गैस सिलिंडर के बढ़े दाम : खरगे ने मोदी सरकार से...

घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़े दाम : खरगे ने मोदी सरकार से पूछा- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान

spot_img
spot_img

LPG Gas Cylinder Price Hike : होली के पहले आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है, क्योंकि घरेलू गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है और कमर्शियल गैस सिंलिंडर की कीमते बढ़ा दी गई है। घरेलू गैस के दाम में वृद्धि पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शायराना अंदाज में तंज कंसते हुए ट्वीट कर कहा कि जनता पूछ रही है, अब होली के पकवान कैसे बनेंगे।

खरगे ने ट्वीट कर लिखा….

खरगे ने ट्विटर पर लिखा, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹50 बढ़ाए। कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 महंगा हुआ. जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान ? मोदी सरकार लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान !”

कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार का गिफ्ट

वहीं बढ़े दामों पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए इसे मोदी सरकार का होली गिफ्ट बताया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “मोदी सरकार ने होली का गिफ्ट दिया। LPG सिलेंडर पर ‘𝟱𝟬 रुपए’ ज्यादा वसूले जाएंगे. कमर्शियल सिलेंडर पर ‘𝟯𝟱𝟬 रुपए’ ज्यादा वसूले जाएंगे.”

बता दें कि, 1 मार्च को केंद्र सरकार ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिंलिंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हुआ है, जबकि कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 350 रुपये बढ़ाए गए है।

बुधवार से ही लागू होगा नया रेट

बता दें कि, घरेलू और कमर्शियल सिलिंडर के बढ़ी कीमतें 1 मार्च से ही लागू होंगी। दामों में वृद्धि के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलिंडर 1053 रुपये की जगह 1103 रुपये में मिलेगा. वहीं, कमर्शियल सिलिंडर दिल्ली में 2119.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1759 रुपये में मिल रहा था।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल