Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTrendingBox Office पर ‘Brahmastra’ का तहलका, दूसरे हफ्ते हुई इतनी कमाई

Box Office पर ‘Brahmastra’ का तहलका, दूसरे हफ्ते हुई इतनी कमाई

spot_img
spot_img
spot_img

Brahmastra : एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कलेक्शन किया। पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई के बाद सभी की नजरें सोमवार पर थीं। अब दूसरे हफ्ते में फिल्म ने पहले हफ्ते का आकड़ा तोड़ते हुए इस हफ्ते ताबतोड़ कमाई की। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में डबल डिजट में कलेक्शन किया था। आइए जानते है दूसरे हफ्ते फिल्म की कीतनी कमाई हुई…

इतना हुआ कलेक्शन

दरअसल, गुरुवार को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बिजनेस में गिरावट दर्ज की गई, फिल्म का कलेक्शन 9.25 करोड़ रहा। लेकिन शुक्रवार को सरप्राइज देते हुए फिल्म का कलेक्शन एक बार फिर से 10 करोड़ का आकड़ा पार कर गया है। वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म आठवें दिन 10.30 करोड़ की कमाई कर सकती है। कुल कलेक्शन 183 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ये शुरुआती आंकड़े हैं। अब फिल्म के वीकेंड पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी।

दुनियाभर में ‘ब्रह्मास्त्र’ का जलवा

बता दें कि, फिल्म 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। वीकेंड में यह आंकड़ा भी पार हो जाएगा। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म दूसरे वीकेंड में करीब 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। ‘ब्रह्मास्त्र’ केवल देश में ही नहीं ओवरसीज में भी धमाका मचाए हुए है। फिल्म के सोशल मीडिया पेज से जानकारी दी गई है कि इसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल