Varanasi : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) अपने दो दिनी दौरे पर शुक्रवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे। इस दौरान रेल मंत्री ने बरेका (BLW) में अधिकारियों संग बैठक की और रेलवे सम्बंधित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। वहीं दौरे के दूसरे दिन शनिवार की सुबह रेल मंत्री मालवीय ब्रिज और काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद BHU के शताब्दी भवन में होने वाले थिंक इंडिया नेशनल कन्वेंशन-2022 में शिरकत करेंगे।
बता दें कि, रेल मंत्री शुक्रवार की की देर शाम करीब 7:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान भाजपा पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, शैलेश पांडे व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रेलमंत्री रात सड़क मार्ग से होते हुए बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के गेस्ट हाउस पहुंचे।

बनारस से होंगे रायबरेली रवाना
रेल मंत्री शनिवार की सुबह मालवीय ब्रिज और काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद करीब सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक बीएचयू के शताब्दी भवन में होने वाले थिंक इंडिया नेशनल कन्वेंशन-2022 में भाग लेंगे। इसके बाद 11:45 बजे बनारस स्टेशन जाएंगे, जहां से वे ट्रेन से रायबरेली के लिए रवाना होंगे।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें