हिमाचल प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीति पार्टियां बड़े जोरों शोरों से वहां चुनाव प्रचार कर वोटरों को साधने में लगी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज हिमाचल पहुंची हैं, जहां उन्होंने कांगड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि हम जो वादा करते हैं, वो पूरा करते हैं, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था उसे पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो अग्निपथ स्कीम को रद्द कर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में तीन साल में पांच लाख रोजगार दिए गए- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में कितने नौजवानों को रोजगार मिला? छत्तीसगढ़ में तीन साल में पांच लाख रोजगार दिए गए, राजस्थान सरकार ने 1 लाख 30 हजार नौकरियां दिलवाई हैं। हिमाचल में 63 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं।
बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी आज हिमाचल दौरे पर पहुंचे है, जहां उन्होंने कांगड़ा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा था।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें