हिमाचल प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीति पार्टियां बड़े जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर वोटरों को साधने में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी आज हिमाचल दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कांगड़ा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा तो वहीं दूसरी ओर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर कहा कि वर्ष 2023 के अंत तक, जब श्री अयोध्या जी में भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा तो यह विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा, और यह भारत का राष्ट्र मंदिर होगा।
कांग्रेस ने कश्मीर को 370 दिया लेकिन BJP इसे समाप्त किया- CM
इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस ने कश्मीर को 370 दी लेकिन BJP की सरकार ने धारा 370 को समाप्त किया। 370 की समाप्ति के साथ ही आतंकवाद की अंतिम ताबूत में कील ठोकने का काम BJP ने किया, अब भारत में आतंकवाद की कोई जगह नहीं होगी।

क्या कांग्रेस अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करा पाती- CM
उन्होंने आगे कहा कि आपने अयोध्या की दीपावली देखी होगी, क्या भव्य दीपोत्सव था। क्या कांग्रेस ये दीपोत्सव करा पाती, क्या कांग्रस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा पाती, क्या काशी में बाबा विश्वनाथ धाम कॅारिडोर का निर्माण करा पाती, हमारी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया।
देखें वीडियो
CM योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, “हिमाचल प्रदेश भारत का मुकुट है। देवभूमि के रूप में विख्यात है, यहां की हर घाटी किसी न किसी देवभूमि, देवमंदिर के लिए विख्यात है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप जयराम ठाकुर की सरकार यहां जिस मजबूती से विकास का कार्य कर रही है, वह बुलेट ट्रेन की रफ्तार से काम करती रहे इसके लिए जरूरी है कि यहां फिर से डबल इंजन की सरकार बने। बता दें कि इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी संजय गुलेरिया के लिए के समर्थन में वोट मांगे।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें