Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop NewsBank Holidays November 2022 : नवंबर में इतने दिन रहेगा बैंक हॅालिडे,...

Bank Holidays November 2022 : नवंबर में इतने दिन रहेगा बैंक हॅालिडे, जल्द ही निपटा ले जरुरी काम

spot_img
spot_img
spot_img

Bank Holidays November 2022 : अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा, धनतेरस, दीवाली जैसे कई बड़े त्योहारों के कारण पूरे महीने में करीब 21 दिन बैंक बंद रहे, लेकिन कल से नवंबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में अगर आप कोई बैंक संबधी जरुरी काम नहीं निपटा पाएं है, तो उसे फटाफट निपटा लें, क्योंकि नंबर महीने में बैंक दस दिन बंद रहेंगे। हम आपके लिए नवंबर महीने में बैंकों में होने वाले अवकाश की पूरी लिस्ट लेकर आएं है, जिससे आपको कोई असुविधा न हो। तो चलिए जानते है कि अगले महीने कब-कब छुट्टिया हैं।

रिजर्व बैंक ने जारी की हॅालिडे लिस्ट

बता दें कि रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) हर कैलेंडर वर्ष के लिए हॅालिडे की लिस्ट तैयार करता है। RBI ने नवंबर में बैंकों की छुट्टियों को लेकर हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि पूरे देश के बैंक नवंबर में 10 दिन बंद नहीं रहेंगे। छुट्टियों की जो लिस्‍ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, कुछ अवकाश स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर के हैं। उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्‍यों में ही बैंक ब्रांच ही बंद होंगी।

नवंबर में इतनी छुट्टियां

नवंबर के 30 दिन के महीने में दूसरे-चौथे शनिवार और 4 रविवार को मिलाकर कुल 9 दिन ही बैंकों की छुट्टी रहेगी। RBI द्वारा नवंबर के लिए जारी की गई बैंक हॉलिडे (November Bank Holiday) लिस्ट के अनुसार, नवंबर में 1, 8, और 11 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं 6, 12, 13, 20, 26 और 27 नवंबर को दूसरा-चौथा शानिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

देखें नवंबर महीने के बैंक हॅालिडे की लिस्ट

  • 1 नवंबर 2022 – कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद
  • 6 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 8 नवंबर 2022 – गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
  • 11 नवंबर 2022 – कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद
  • 12 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 13 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 20 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 23 नवंबर 2022 – सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद
  • 26 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 27 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

राज्यों के हिसाब से छुट्टियां :

बता दें कि बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday) अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य इवेंट पर निर्भर करती हैं। यानी कि हर एक राज्य और शहरों में ये अलग-अलग हो सकती हैं। वैसे, भले ही बैंकों की ब्रांच बंद रहें, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेगी। ऐसे में अगर आप छुट्टियों के दिन कोई काम करना चाहते हैं तो ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि बैंक हॉलिडे लिस्ट आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे चेक कर सकते हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल