Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeRashifalAaj Ka Rashifal : किस राशि का होगा भाग्योदय, तो किसके ग्रहों...

Aaj Ka Rashifal : किस राशि का होगा भाग्योदय, तो किसके ग्रहों की बदलेगी चाल, जाने कैसा रहेगा दिन

spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope Today 6 November 2022 : आज 6 नवंबर 2022 (Horoscope Today 5 November) रविवार का दिन है। आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से….

Aaj ka Rashifal : जानें अपना राशिफल

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों के भाग्योदय में बाधा, व्यक्ति-विशेष से विश्वासघात की आशंका, कर्ज की अधिकता, एकाग्रता का अभाव, परिजनों से मतभेद होने की संभावना, विरोधी प्रभावी हो सकते है।

वृषभ (Taurus)

इस राशि के जातकों के व्यावसायिक पक्ष में उन्नति, शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, धर्म-अध्यात्म में रुचि होगी, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क हो सकता है, यात्रा का सुपरिणाम, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों के जटिल समस्याओं का समाधान हो सकता है, आय के नवीन स्रोत बन सकते है, जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक खर्च होने की संभावना, आपसी सौहार्द में वृद्धि, मनोकामनाएं पूरी हो सकती है ।

कर्क (Crab)

इस राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता हो सकती है, शुभ-विचारों का उदय होगा, जीवनसाथी से सामंजस्य, नवसमाचार की प्राप्ति, शत्रु हानि पहुँचाने में विफल होगा, मित्रों से विचार-विमर्श करेंगे।

सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों का समय निराशाजनक, प्रतियोगिता में असफलता, प्रेमसंबंधों में तनाव, व्यय की अधिकता, आत्मबल में कमी, दुर्घटना की आशंका हो सकती है।

कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों की ग्रह स्थिति भाग्य के पक्ष में होगी, सदूविचारों के उदय से आत्मिक शांति, वैवाहिक जीवन सुखमय, यात्रा का सुपरिणाम, पारिवारिक खुशी मिलेगी।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों के परिस्थितियाँ सुधार होने की संभावना, नौकरी में प्रोन्नति या ट्रांसफर का मसला हल, प्रियजनों का सहयोग, सम्मान का लाभ, इच्छित पद की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio)

इस राशि के जातकों के पराक्रम से व्यापार में अनुकूलता, अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक, मंगल आयोजन सम्पादित, रचनात्मक गतिविधियों में रुचि, नए समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु (Sagittarius)

पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, राजकीय पक्ष से प्रतिष्ठा पर आघात, घरेलू सुख में दिक्कतें, किसी मुद्दे पर तनाव, वैचारिक स्थिरता का अभाव, गलतफहमी से हानि।

मकर (Capricorn)

इस राशि के जातकों केआर्थिक स्थिति में सुधार, आत्मसंयम से कार्यसिद्धि, कठिनाइयों का निराकरण, किसी योजना में शामिल होने का सुअवसर, संबंधों में मधुरता आएगी।

कुम्भ (Aquarius)

इस राशि के जातकों को मनोवांछित सफलता मिल सकती है, बौद्धिक क्षमता का विकास, राजनीतिक क्रियाकलापों में रुचि, इच्छित पद की प्राप्ति, मित्रों से विचार-विमर्श करेंगे।

मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों के व्यापारिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा, परिस्थितियों में सुधार, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, वैमनस्यता में कमी आएगी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल