Thursday, May 15, 2025
spot_img
spot_img
HomeNationalChandrayaan-3 : इंजीनियरिंग कॅालेज नवादा के स्टूडेंट्स ने देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग...

Chandrayaan-3 : इंजीनियरिंग कॅालेज नवादा के स्टूडेंट्स ने देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Chandrayaan-3 : बिहार के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय नवादा में चंद्रयान-3 लैंडिंग (Chandrayaan-3) का लाइव प्रसारण संस्थान के सभागार में किया गया। इस प्रसारण में सभी छात्र-छात्राओं व संस्थान के सभी प्राध्यापकों के साथ संस्थान के प्राचार्य विनय कुमार चौधरी ने इस गौरवान्वित पल को साझा किया। जिस समय इसरो के निदेशक एस सोमनाथ ने घोषणा की कि भारत अब चांद पर है तो पूरा हॉल तालियो से गूंज उठा और सारे बच्चों ने एक दूसरे को बधाई भी दी।

सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने बताया कि चंद्रयान -3 और इसरो के वैज्ञानिक हमारे लिए गर्व का विषय है। Chandrayaan-3 का चांद के दक्षिणी पोल पे उतरने के साथ ही हम विश्व के पहले देश बने यह हमारी टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की नई ऊंचाइयों को दर्शाता है। साथ ही यह बताता है कि हमारा देश अब किसी से भी कम नहीं।

कॉलेज के पीआरओ शुभेंदु अमित ने बताया कि इसरो के वैज्ञानिक के द्वारा कैसे चंद्रयान की लांचिंग हुई है उसके विषय में यहां पढ़ने वाले छात्रों को विस्तार से जानकारी मिल सके व छात्र-छात्राएं कुछ सीखें आगे चलकर अपने कॉलेज, राज्य और देश का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि हमारा संस्थान ऐसे कार्यक्रम का न सिर्फ आयोजन करेगा बल्कि अपने बच्चों को उस लायक बनाएगा, जिससे इसरो जैसे संस्थान में नौकरी और शोध कर सके।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने बहुत खुशी जताई और इसरो के वैज्ञानिकों को अपना रोल मॉडल बताया। मेकेनिकल विभाग के प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार ने बताया कि चंद्रायान व अन्य अंतरिक्ष मिशन में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। छात्रों को मेकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी विशेष रुचि दिखानी चाहिए, जिससे वो भी आगे चल के इसरो जैसे विश्व प्रसिद्ध संस्था में काम कर सके और चंद्रायन जैसी योजनाएं का हिस्सा बन सके।

इस दौरान रंजन कुमार, शशि कुमार, अलका कुमारी, अंजली सिन्हा व अन्य सहायक प्राध्यापकों की विशेष उस्थिति रही।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल