Sunday, September 8, 2024
spot_img
spot_img
HomeNationalCM Yogi को चुनाव के बाद हटाए जाने के दावे पर बोले...

CM Yogi को चुनाव के बाद हटाए जाने के दावे पर बोले अखिलेश, मुख्यमंत्री बदलने का षड्यंत्र…

spot_img
spot_img
spot_img

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सीएम योगी को चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के दावे पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल संग प्रेस कॅाफ्रेंस के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अखिलेश ने बड़ा दावा किया है।

जानें अखिलेश ने क्या कहा…

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- इंडिया गठबंधन की संयुक्त पुकार मिलकर BJP को करना है बाहर। आज लखनऊ में ‘आप व सपा’ के राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में इस बात पर फिर से जोर दिया गया कि संविधान बचाकर ही आरक्षण बचाया जा सकता है, इसीलिए संविधान विरोधी BJP को चुनाव में हराकर हटाना है। अखिलेश ने लिखा कि जब BJP कहती है कि हमारी 400 पार सीटें आएंगी तो उनका मतलब होता है, कुल 543 सीटों में से जो सीटें 400 के पार मतलब 143 सीट हैं, हम उतनी जीत सकते हैं।

मुख्यमंत्री बदलने का षड्यंत्र कर रही है…

अखिलेश ने कहा, भाजपा अपनों के ही ख़िलाफ़ साज़िश रचकर किसी का रास्ता साफ़ करने के लिए काम कर रही है, न कि देश के भले के लिए, इसीलिए भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है। भाजपा उप्र की अपनी ही सरकार का मुख्यमंत्री बदलने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, इसीलिए भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है।

जनता 140 सीट के लिए तरसा देगी…

सपा प्रमुख ने लिखा- ⁠BJP की केवल दिल्ली, पंजाब और यूपी में ही कुल मिलाकर 99 सीट जा रही हैं। ‘99’ का ये आँकड़ा ‘डबल इंजन को डबल नाइन’ का झटका देने वाला है. BJP निन्यानवे के इस चुनावी फेर में फँस कर बुरी तरह हार रही है। पूरे देश की 140 करोड़ जनता, BJP को 140 सीटों के लिए तरसा देगी।

4 जून के बाद BJP झूठ का ब्रह्मांड विद्यालय खोलेगी

उन्होंने आगे लिखा- 4 जून के बाद BJP झूठ का विश्वविद्यालय नहीं, झूठ का ‘ब्रह्मांड विद्यालय’ खोलेगी। उनके पास चांसलर पहले से है, और डीन भी, बस यही काम है जिसमें BJP सफल हो सकती है।

अखिलेश ने लिखा कि ⁠BJP झूठे मुक़दमे लगाने वालों की गैंग है। BJP परिवार और समाज बाँटनेवाला गिरोह है. इसीलिए जन विरोधी विघटनकारी BJP को चुनाव में हराकर हटाना है. चार चरणों के बाद BJP चारों खाने चित्त हो गये हैं. बाक़ी तीन चरणों में इनका सफ़ाया हो जाएगा। महंगाई-बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से जनता को दुख-दर्द देनवाली BJP को हटाना है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल