Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeInteresting FactsWorld's weird houses : कहीं ज्वालामुखी की राख से, तो कहीं पेड़...

World’s weird houses : कहीं ज्वालामुखी की राख से, तो कहीं पेड़ के तने से बना है घर, क्या आपने भी देखा है ऐसा आशियाना?

spot_img
spot_img

World’s weird houses : हर किसी का सपना होता है अपने घर को सजाने संवारने का, वहीं बहुत से लोग ऐसे भी है जो अपना घर को इस तरह से बवनाते है जिससे वो सबसे आकर्षक दिखे। आपने कई सारे खबसूरत आशियाने देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे घरों के बारे में बताएंगे जो काफी विचित्र और अनोखे (World’s weird houses) तरीके से बनाए गए है, जो देखने में तो काफी खूबसूरत है लेकिन इनकी बनावट काफी अजीबो गरीब है, इन घरों को देखकर और इनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते है इनके बारे में कि ऐसा क्या अलग है इन घरों में…

World’s weird houses : जानें इन अनोखे घरों के बारे में

जंगल और पानी से घिरा हुआ घर

सर्बिया में बहुत ही प्यारा छोटा और सुंदर सा घर है जो पानी के बीच स्थित है। ये घर जंगल और पानी से घिरा हुआ है जो काफी अट्रैक्टिव दिखता है। कहा जाता है कि इस घर को लगभग 50 साल पहले बनाया गया है। इस घर तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता नाव है, हालांकि, यहां तैरकर भी पहुंचा जा सकता है, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Unique Creatures Of The World : क्या आपने भी देखा चूहे जैसा हिरण और मकड़े जैसा केकड़ा, जानिए दुनिया के सबसे अनोखे जीवों के बारे में

ज्वालामुखी के लावा से बना घर

तुर्की में स्थित घर अपने आप में काफी विचित्र (World’s weird houses) है। ये मकानें अलग इसलिए है क्योंकि इसे ज्वालामुखी के लावा से बनाया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, लाखों साल पहले इस क्षेत्र में एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था और उसकी राख सारे क्षेत्र में फैल गई। इसके परिणामस्वरूप, उच्च पहाड़ भी बन गए और लोगों ने इन पहाड़ों पर अपने घर बना लिए।

पत्थरों से बना विचित्र घर

पुर्तगाल में पत्थरों से बना हुआ बहुत अद्भुत और अजीबो-गरीब घर (World’s weird houses) है। इसे ‘हाउस ऑफ स्टोन्स’ या ‘बोल्डर हाउस’ या ‘कासा डो पेनेडो’ के नाम से भी जाना जाता है। इसे 1974 में बनाया गया था। इस घर की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें एक स्विमिंग पूल भी है, जो पत्थरों के जगह बनाया गया है।

2000 साल पुराने पेड़ के तने से बना घर

अमेरिका में स्थित वन लॉग हाउस’ (one Log House) के नाम से फेमस घर भी अपने आप में काफी अलग (World’s Weird Houses) है और यह अमेरिका में स्थित है। इसे एक 2000 साल पुराने पेड़ के तने में बनाया गया है। इस घर में 13 फीट लंबी जगह है, जहां एक बेडरूम बनाया गया है और सभी आवश्यक चीजें इस घर में मौजूद हैं।

टॉयलेट की तरह दिखने वाला घर

दक्षिण कोरिया में टॉयलेट की तरह दिखने वाला घर बनाया गया है, इसे सुवोन के मेयर सिम जाए-डक ने बनवाया था। कहा जाता है कि वो खुद एक टॉयलेट में पैदा हुए थे, इसीलिए उन्होंने इस आकार का घर बनवाया।

केतली के आकार का बना घर

वाशिंगटन में केतली के आकार का घर बना हुआ है, जो देखने में काफी प्यारा और खूबसूरत लगता है। इस घर की डिजाइन काफी एक्ट्रैक्टिव है। ये घर 1922 में बनाया गया था और अबतक जैसे का तैसा खड़ा है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल