Sunday, May 12, 2024
spot_img
HomeFacts of IndiaMakar Sankranti 2024 : आखिर क्यों उड़ाई जाती है इस दिन पतंग,...

Makar Sankranti 2024 : आखिर क्यों उड़ाई जाती है इस दिन पतंग, भगवान श्री राम से क्या है इसका कनेक्शन?

spot_img
spot_img

Makar Sankranti 2024 : इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व सनातम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। देश के अलग-अलग राज्यों में इस त्योहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसे अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व होता है। वहीं इस दिन पूरे देश में लोग पतंग उड़ाते है, इसलिए इसे पतंग पर्व भी कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते है आखिर इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा कैसे शुरु हुई। शायद आप में से कम लोग ही जानते होंगे, लेकिन इसके पीछे की वजह काफी रोचक है, तो चलिए फिर जानते है…

यह भी पढे़ं- Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर क्‍यों हर घर में बनाई जाती है खिचड़ी, जानिए कैसे शुरु हुई यह परंपरा

जानें मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की वजह

धार्मिक महत्व

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) के दिन पतंग उड़ाने का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व है। तमिल की तन्नाना रामायण के अनुसार,पतंग उड़ाने की परंपरा भगवान श्रीराम ने शुरु की थी। मकर संक्रांति के दिन भगवान श्री राम ने जो पतंग उड़ाई थी, वो इंद्रलोक तक पहुंच गई थी। यही कारण है कि इस दिन पतंग उड़ाई जाती है।

वैज्ञानिक महत्व

वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसका खास महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य की किरणें शरीर के लिए अमृत समान मानी जाती हैं. इससे कई तरह के रोग दूर होते हैं। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने से आप सूर्य की किरणों को अधिक मात्रा में ग्रहण करते हैं और शरीर में ऊर्जा आती है और विटामिन डी की कमी पूरी होती है।

वहीं दूसरी ओर पतंग को खुशी, आजादी और शुभता का प्रतीक माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाकर लोग एक-दूसरे को खुशी का संदेश देते है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल