Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeDharmaPenumbral Eclipse 2023 : आज लग रहा साल का पहला चंद्रगहण, इन...

Penumbral Eclipse 2023 : आज लग रहा साल का पहला चंद्रगहण, इन राशियों के लिए बन रहा शुभ योग

spot_img
spot_img

Penumbral Eclipse 2023 : साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Eclipse 2023) होगा। जिसमें चांद की सतह पर धूल भरी आंधी के रूप में नजर आएगा। वहीं ज्योतिथि के अनुसार चंद्र ग्रहण पर 12 साल बाद मेष राशि में सूर्य, बुध, गुरु और राहु का चतुर्ग्रही योग बन रहा है जिससे कई राशियों के किस्मत के द्वार खुलने वाले हैं, लेकिन कुछ राशियों पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ये चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ हो सकता है…

Penumbral Eclipse 2023 : जानें कितने बजे लगेगा ग्रहण

यह उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Eclipse 2023) तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में आरंभ होगा और अंत विशाखा नक्षत्र में होगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 08 बजकर 45 मिनट पर होगी और समाप्ति देर रात 01 बजे होगी।चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरु हो जाता है लेकिन भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक भी मान्य नहीं रहेगा।

इन राशि के लिए शुभ रहेगा चंद्रगहण (Penumbral Eclipse 2023 Lucky Zodiac Sign)

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि वालों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी होने वाला है। जिस काम को करने की ठानेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी और कारोबार में उन्नति का मौका मिलेगा। आपकी नए योजनाएं फलीभूत होंगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)-

चंद्र ग्रहण धनु राशि से ग्याहवें घर में लगेगा, ऐसे में इनको धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष को कार्यों में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. बिजनेस में उन्नति का ग्राफ आसमान छूएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और आय में बढ़ोत्तरी के प्रबल योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएगा। पैसों की परेशानी दूर होगी, रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। लंबे समय से जॉब की तलाश कर रहे लोग कामयाब होंगे। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण कारोबार और नौकरी के लिहाज से अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी और भौतिक सुख का लाभ ले पाएंगे। कार्यस्थल पर काम का प्रेशर रहेगा लेकिन ये आपको फायदा पहुंचाएगा।

चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ (Penumbral Eclipse 2023 UnLucky Zodiac Sign)

मेष राशि (Aries) –

मेष राशि के जीवन में साल के पहला चंद्र ग्रहण का अशुभ असर देखने को मिलेंगे। धन के मामले में कोई भी निर्णय पर पहुंचने से पहले सलाह-मश्विरा कर लें। मानसिक तौर पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 15 दिन तक पैसों के लेन-देन से बचें। मन की चंचलता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा, ऐसे में विवाद की स्थिति से बचें नहीं तो बनते काम बिगड़ जाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि वालें चंद्र ग्रहण वाले दिन अपने वाणी पर कंट्रोल रखें, छोटी-छोटी बात पर बहस हो सकती है ऐसे में परिवार के साथ तनातनी के आसार हैं. मन को शांत रखने के लिए इस दिन मंत्रों का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer)-

चंद्र ग्रहण से कर्क राशि वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, स्वास्थ को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो ये लंबे समय तक नुकसान पहुंचाएगी. नौकरीपेशा लोगों के काम में अड़चने आ सकती है, इससे परेशान न हो. बुद्धि का उपयोग करें।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल